chess

KHELNEWZ BILASPUR DESK जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता का हुआ सफल समापन

जिला शतरंज संघ के तत्वाधान में जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन 27 और 28 मई को रामा मैग्नेटो मॉल में किया गया. इस प्रतियोगिता में कुल 80 खिलाड़ियों ने भाग लिया जिसमें 10 अंतराष्ट्रीय रेटिंग प्राप्त खिलाड़ियों ने भाग लिया.

प्रतियोगिता के दो दिनों मे कुल सात चक्रों का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वीरेंद्र चंद्राकर और जिला शतरंज संघ के अध्यक्ष राकेश शर्मा, उपाध्यक्ष गुरद्वीप सिंह अजमानी मंचासिन थे.

प्रतियोगिता मे पुरुष वर्ग में प्रथम स्थान लोकेश पांडे, द्वितीय स्थान आदित्य वर्मा तथा तृतीय स्थान आशु लहरे, चतुर्थ स्थान रिमेश कालों ने प्राप्त किया. उसी प्रकार महीला वर्ग में प्रथम स्थान अदिति उपाध्याय, द्वितीय स्थान स्वर्णिका जंघेल एवं तृतीय स्थान खुशी वर्मा ने और चतुर्थ स्थान समायरा उभरानी ने प्राप्त किया.

ये कुल 8 खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय शतरंज स्पर्धा जो सितंबर भिलाई में होगी उसमें ये खिलाड़ी बिलासपुर का प्रतिनिधित्व करेंगे. अतिथियों द्वारा विजेता खिलाड़ीयो को मेगा ट्राफी प्रदान की गई. इस प्रतियोगिता को सफल बनाने में मुख्य निर्णायक संदीप मिश्रा तथा सहायक निर्णायक मनोज साहू ने सहयोग प्रदान किया.

प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए जिला शतरंज संघ के सचिव विक्रांत कक्कड़ ने सबका आभार व्यक्त किया.

Please follow and like us:

khelnewz

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *