chess

KHELNEWZ MUNGELI DESK जिला स्तरीय शतरंज स्पर्धा में गीतांश व मौली ध्रुव बने विजेता

जिला शतरंज संघ के तत्वधान में एक दिवसीय बालक बालिका मिनी वर्ग 13 वर्ष से कम आयु शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन 28 मई को विकासखंड खेल केंद्र लोरमी में आयोजित किया गया। स्पर्धा में जिले से कुल 15 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप श्रीमती प्रेमा अग्रवाल, विशिष्ट अतिथि रामगोपाल अग्रवाल, सुबोध कुमार सिंह अध्यक्ष जिला शतरंज संघ, सूर्यकान्त शर्मा कोषाध्यक्ष उपस्थित रहे।

स्पर्धा के चीफ आर्बिटर ओमप्रकाश वन्दे, डिप्टी चीफ ऑर्बिटर राजेश पाटले एवं आर्बिटर यश शर्मा, अमन मिरी, अनुराग बंजारे थे। स्पर्धा 4 चक्रो में आयोजित की गई. जिसमें अंडर 13 बालक वर्ग में प्रथम स्थान गीतांश साहू, द्वितीय स्थान योगेश बंजारे, तृतीय स्थान समर्थ गुप्ता, चतुर्थ स्थान आशुतोष जायसवाल, पांचवा स्थान निर्भय सिंह राजपूत, छटवे स्थान पर नीलेश दास मानिकपुरी रहे.

अंडर 13 बालिका वर्ग में प्रथम स्थान-मौली ध्रुव, द्वितीय स्थान- रेणुका खत्री, तृतीय स्थान-निधि चक्रधारी रही। सभी विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया एवं स्पर्धा में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को मेडल एवं प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।

स्पर्धा में चयनित प्रतिभागी राज्य शतरंज चैंपियनशिप रायपुर में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रतियोगिता के सफल आयोजन पर संघ के वरिष्ठ सदस्य युगल किशोर राजपूत, इतवारी कुर्रे ने शुभकामनायें प्रदान की है।

Please follow and like us:

khelnewz

About Author