कुआलालंपुर, मलेशिया में हाल ही में आयोजित 11वीं WYVSF विश्व योगासन प्रतियोगिता में ऑल इंडिया योगा कल्चर फेडरेशन के नेतृत्व में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल टीम चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता में मलेशिया की टीम उपविजेता रही।
भारतीय खिलाड़ियों में चंचल पाठक और देवांश नायडू को प्रतिष्ठित “चैंपियन ऑफ चैंपियंस” सम्मान प्रदान किया गया। इस प्रतियोगिता में भारत की ओर से कुल 32 खिलाड़ियों ने भाग लिया। सब-जूनियर, जूनियर, यूथ, सीनियर और मास्टर्स वर्ग में पुरुष एवं महिला खिलाड़ियों ने पारंपरिक, रिदमिक और आर्टिस्टिक योगासन स्पर्धाओं में कुल 13 स्वर्ण, 8 रजत और 4 कांस्य पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाया।
प्रतियोगिता में विशेष आमंत्रित अतिथियों के रूप में नागपुर के ऑल इंडिया योगा कल्चर फेडरेशन के मुख्य संरक्षक कुमार मसराम, वरिष्ठ खेल पत्रकार एवं महासंघ के उपाध्यक्ष किशोर बागड़े तथा अनिल कोटांगले उपस्थित थे। इस अवसर पर उनका स्वागत एवं सम्मान भी किया गया।भारतीय टीम ने ऑल इंडिया योगा कल्चर फेडरेशन के अध्यक्ष बाबुल बिकाश पत्रोनबीस, महासचिव डॉ. श्रीकांत वरणकर तथा कोषाध्यक्ष सुरेश गांधी के नेतृत्व में प्रतियोगिता में भाग लिया।
प्रतियोगिता के दौरान विदर्भ की डॉ. तरल नागमोटी और छत्तीसगढ़-मध्यप्रदेश चैप्टर की ओर से चंद्रा पार्क निवासी सेवा निवृत्त एसबीआई ब्रांच हेड सुशील मिश्रा की सुपुत्री अल्पना पांडे ने अंतरराष्ट्रीय जज परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण की।प्रतियोगिता में डॉ. पंकज कुंडे ने तकनीकी अधिकारी की भूमिका निभाई।
प्रशिक्षकों में शिवानंद शर्मा, अनिल कुमार और मानस पोल शामिल थे, जबकि रामकृष्ण और ज्योत्स्ना रायरीकर ने टीम प्रबंधक की जिम्मेदारी संभाली।इनकी शानदार उपलब्धी पर बिलासपुर योगासन स्पोर्ट्स के संरक्षक डॉ किरण पाल सिंह चांवला, अध्यक्ष आशीष जायसवाल, कार्यकारी अध्यक्ष डॉ शंकर यादव, संयोजक हरिहर भुवन वर्मा, सचिव लक्ष्मी अनंत, उपाध्यक्ष जय कौशिक, सिकंदर रजक, डॉ आलोक शर्मा, डॉ शेख शाहिद, डॉ शालिनी सरकार, डॉ सतीश गोयल, श्रीमती संगीता शर्मा, डॉ मिलिंद भानदेव ने शुभकामनायें दिए.
