Basketball

KHELNEWZ RAIPUR DESK छत्तीसगढ़ की बास्केटबॉल बालक टीम ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह से किया सौजन्य मुलाकात

आज 16 मई को छत्तीसगढ़ की बास्केटबॉल अंडर-18 बालक टीम जो 76वी जूनियर नेशनल बास्केटबॉल प्रतियोगिता पॉण्डिचेरी में 22 मई से 29 मई तक भाग लेने वाली बालक टीम को विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह जी ने अच्छे प्रदर्शन हेतु शुभकामनाएं दिए.

चयनित खिलाड़ियों का प्रशिक्षण शिविर रायपुर बास्केटबॉल अकादमी में 13 मई से एनआईएस कोच वीरेन्द्र देशमुख के द्वारा प्रदान किया जा रहा है। प्रशिक्षण शिविर में खिलाड़ियों के रहने एवं खाने की व्यवस्था रायपुर बास्केटबॉल अकादमी एवं क्रीड़ा भारती द्वारा की गई है।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के सचिव श्री विक्रम सिंह सिसोदिया, छत्तीसगढ़ प्रदेश बास्केटबॉल संघ के संरक्षक अनिल पुसदकर, अध्यक्ष पिताम्बर गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रमोद ठाकुर, महासचिव सुमित उपाध्याय, कोषाध्यक्ष उमेश सिंह ठाकुर एवं सह सचिव वीरेन्द्र देशमुख उपस्थित थे।

Please follow and like us:

khelnewz

About Author