रायपुर का शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम किंग कोहली को कुछ ज्यादा ही भाता है. आईपीएल 2026 के लिए आरसीबी का होम ग्राउंड रायपुर में इस टूर्नामेंट के 57 वे मुकाबले में विराट कोहली ने केकेआर के विरुद्ध अपना आईपीएल करियर का 9 वा शतक बेहद शानदार तरीके से पूरा किया.

चेस मास्टर विराट कोहली ने आज एक और बड़े लक्ष्य को आसानी से हासिल करते हुए न केवल अपने टीम को जीत दिलाया बल्कि आरसीबी अब अंक तालिका में टॉप पर विराजमान भी हो गया है. आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतते हुए पहले गेंदबाज़ी का फैसला किया.
केकेआर ने रघुवंशी के 71 और रिंकू के नाबाद 49 रनो की बदौलत 192 रनो का विशाल स्कोर खड़ा करने में कामयाब रहा. जवाब में विराट ने नाबाद 105 रन बनाते हुए केकेआर को गेम में वापसी का कोई मौका ही नहीं दिया. आरसीबी ने यह मुकाबला 6 विकेट से जीत लिया. देवदुत्त पडिकल ने अपने फॉर्म के मुताबिक 39 महत्वपूर्ण रन जोड़े.

कोहली पिछले मुकाबले में मुंबई इंडियंस के विरुद्ध बिना खाता खोले आउट हो गए थे. फैंस को कोहली से बड़े पारी का इंतज़ार था, जिसे आज उन्होंने शानदार तरीके से पूरा किया. आरसीबी ने रायपुर के मैदान में कुल तीन मुकाबले खेले और तीनो में अब तक जीत दर्ज करने में कामयाब रहे. ज्ञात रहे इन तीन में से दो मुकाबले में कोहली का बैट रायपुर में गरजा है.
फैंस जंहा बारिश के वजह से निराश हो गए थे, ऐसे में उन्हें राजधानी में इतने शानदार मुकाबले को अंततः देखने और एन्जॉय करने को मिला, जिससे मैदान में दर्शको का जोश देखने लायक था. सीएससीएस के ग्राउंड स्टाफ ने जिस मुश्तैदी से पानी से भरे मैदान को सुखाने में अपना प्रयास दिखाया यह तारीफ़ योग्य रहा.
रायपुर को मिले आईपीएल के दो मैचो की मेज़बानी छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संपन्न हो गया. आरसीबी जिनके लिए रायपुर सेकंड होम ग्राउंड के रूप में था. यहाँ से दोनों मुकाबले में जीत के साथ आरसीबी आईपीएल के प्लेऑफ में अपनी दावेदारी को पुख्ता करने में भी कामयाब रहा.
