Cricket

KHELNEWZ BILASPUR DESK एलिट ग्रुप इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट स्पर्धा में आदित्य के ऑलराउंड प्रदर्शन की बदौलत बिलासपुर ने दर्ज किया शानदार जीत

छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ द्वारा मेंस अंडर 16 एलिट ग्रुप इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें बिलासपुर का पहला मैच बीएसपी के मध्य सेक्टर 1 भिलाई में खेला गया।जिसमें बिलासपुर के कप्तान आशुतोष अवस्थी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 55 ओवर में 212 रन बनाये।

जिसमें जतिन भतूड़ा ने 55 रन, आदित्य ब्यादवाल ने 42 और आरुष कापसे ने 38 रनों का योगदान दिया ।बीएसपी की ओर से गेंदबाजी करते हुए अरनव सिंह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 6 विकेट प्राप्त किया। इसके पश्चात बीएसपी ने बल्लेबाजी करते हुए 40.1 ओवर में 100 रन बनाकर आउट हो गई।

जिसमें आदित्य कुमार आर्या ने 27, रंज मोहम्मद वासी हुसैन ने 20 रनों का योगदान दिया।बिलासपुर की ओर से गेंदबाजी करते आदित्य ब्यादवाल ने 4 विकेट और आयुष ने 2 विकेट प्राप्त किए। बिलासपुर ने पहली पारी में 112 रनों की बढ़त बनाई।

बिलासपुर ने दूसरी पारी में खेलते हुए 44.2 ओवर में 178 रन बनाकर आउट हो गई जिसमें आदित्य ब्यादवाल ने 34 रन, देवांश यादव ने 32 रन और अंश कोरी ने 29 रनों का योगदान दिया।बीएसपी की ओर से गेंदबाजी करते अरनव सिंह ने 5 विकेट और कुमार कृतार्थ द्विवेदी ने 4 विकेट प्राप्त किए। बिलासपुर ने बीएसपी के मध्य 291 रनों का लक्ष्य रखा।

बीएसपी ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 42.5 ओवर में 188 रन बनाकर आउट हो गई। जिसमें मोहम्मद वासी हुसैन ने 47 रन, सचिन कुमार ने 42 रन और अनंत कुमार गुप्ता ने 41 रनों का योगदान दिया।बिलासपुर की तरफ से गेंदबाजी करते हुए जतिन भतूडा और आयुष तीन तीन विकेट प्राप्त किए। आदित्य ब्यादवाल ने 2 विकेट प्राप्त किए।

इस तरह बिलासपुर ने अपना पहला 102 रनों से जीत दर्ज किए और 6 अंक अर्जित किए। मैच के निर्णायक जिगर बावरिया और आशुतोष जाधव थे, स्कोरर विनोद देवघरे और आयुष सिंह ठाकुर थे ऑब्जर्वर विक्रम दुबे थे। यह सभी जानकारी जिला क्रिकेट संघ के सचिव देवेंद्र सिंह द्वारा दिया गया।

Please follow and like us:

khelnewz

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *