Baseball

KHELNEWZ KAWARDHA DESK अशोका पब्लिक स्कूल के दो छात्रों ने शालेय राष्ट्रीय बेसबॉल प्रतियोगिता में जीते सिल्वर मेडल

स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वाधान में 69वी शालेय राष्ट्रीय बेसबॉल मिनी एवं सॉफ्टबॉल मिनी बालक/बालिका वर्ग के प्रतियोगिता का आयोजन दिल्ली में 16 से 22 अप्रैल तक आयोजित हुआ. जिसमे छत्तीसगढ़ की टीम से अशोका पब्लिक स्कूल के दो छात्र तान्या सिन्हा, दीक्षांत यादव का बेसबॉल मिनी वर्ग में वही गुनिस्का जांगड़े का सॉफ्टबॉल मिनी वर्ग में चयन हुआ था. साथ ही विद्यालय के खेल शिक्षक राजा जोशी का कोच के रूप में नियुक्त किया गया था.

जिसमें छत्तीसगढ़ बेसबॉल मिनी वर्ग बालक/बालिका दोनों वर्गों में सिल्वर मेडल जीते है. विद्यालय के संचालक पवन देवांगन ने बताया कि विद्यालय में शिक्षा के साथ साथ खेल को भी विशेष महत्व दिया जाता है जिसका ही परिणाम है कि विगत तीन वर्षों से अशोका पब्लिक स्कुल ने पूरे जिले में सर्वाधिक राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर पर पदक विजेता खिलाड़ियों की संख्या में प्रथम स्थान पर रहे है.

इस अवसर पर विद्यालय के संचालक पवन देवांगन, संचालिका सारिका देवांगन, प्राचार्य एस एल नापित, लोकनाथ देवांगन, एडमिन सागर नामदेव, लेखापाल अभिषेक केशरवानी, खेल शिक्षक मनीष निषाद, शैलेंद्र वर्मा,मीरा साहू एवं समस्त स्टाफ ने बधाई दिए.

Please follow and like us:

khelnewz

About Author