chess

KHELNEWZ DURG DESK संभाग स्तरीय स्कूल शतरंज स्पर्धा 23 अगस्त को होगा आयोजित

छत्तीसगढ़ प्रदेश शतरंज संघ के निर्देशन में जिला संघ द्वारा जी एच रायसोनी की स्मृति में एक दिवसीय संभाग स्तरीय स्कूल शतरंज स्पर्धा का आयोजन 23 अगस्त को खालसा पब्लिक स्कूल के सभागार में आयोजित किया गया है।

जिसमे अंडर 7, 9,11,13,15,17 एवं अंडर 19 वर्ग के स्कूल शतरंज प्रतिभागी भाग ले सकते हैं। स्पर्धा में संभाग के अंतर्गत आने वाले राजनांदगांव, कबीरधाम, बेमेतरा, मानपुर मोहला, बालोद, खैरागढ़ एवं दुर्ग जिले के स्कूली शतरंज खिलाड़ी भाग ले सकते हैं।

स्कूली बच्चों में छिपी प्रतिभा एवं दिमागी खेल शतरंज को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जी एच रायसोनी कल्चर फाउंडेशन एवं कल्पना प्रकाश फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित इस स्पर्धा में कुल 50 हजार रुपए नगद राशि के अलावा विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी एवं भाग लेने वाले समस्त प्रतिभागियों को मेडल एवं ई सर्टिफिकेट प्रदान किया जाएगा।

अंडर 19,17, 15 एवं अंडर 13 वर्ग के बालक एवं बालिका वर्ग में प्रथम स्थान तीन हजार रूपए एवं ट्रॉफी, द्वितीय स्थान दो हजार रूपए एवं ट्रॉफी तृतीय स्थान एक हजार रूपए एवं ट्रॉफी चतुर्थ स्थान मोमेंटो तथा अंडर 11,9 एवं अंडर 7 के बालक एवं बालिका वर्ग में प्रथम स्थान ट्रॉफी, द्वितीय स्थान ट्रॉफी तृतीय स्थान ट्रॉफी एवं चतुर्थ स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को मोमेंटो प्रदान किया जाएगा।

बेस्ट स्कूल को दो हजार रूपए नगद पुरस्कार दिया जायेगा। इस स्पर्धा के आधार पर सभी वर्गों के बालक एवं बालिकाओं में शीर्ष 4 स्थान प्राप्त करने वाले कुल 56 खिलाड़ी आगामी राज्य स्तरीय स्कूल शतरंज स्पर्धा में खेलने की पात्रता रखेंगे । स्पर्धा में प्रवेश की अंतिम तिथि 19 अगस्त तक निर्धारित है ।

स्पर्धा में प्रवेश हेतु फीडे आर्बिटर अनिल शर्मा से संपर्क कर सकते हैं। स्पर्धा के मुख्य निर्णायक इंटरनेशनल आर्बिटर रॉकी देवांगन एवं सहायक निर्णायक फीडे आर्बिटर अनिल शर्मा होंगे। यह जानकारी जिला शतरंज संघ दुर्ग के अध्यक्ष ईश्वर सिंह राजपूत सचिव तुलसी सोनी ने दिया है।

Please follow and like us:

khelnewz

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *