Baseball

KHELNEWZ BEMETARA DESK सॉफ्टबॉल एवं बेसबॉल स्कूल नेशनल गेम्स मे जेवरा स्कूल के 18 खिलाडियों ने लिया भाग

स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया एवं छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा दिल्ली मे 16 से 22 अप्रैल तक आयोजित राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता 14 वर्ष आयु वर्ग सॉफ्टबाल एवं 14 व 17 वर्ष बेसबॉल प्रतियोगिता मे छत्तीसगढ़ की टीम ने पूरे प्रतियोगिता मे शानदार प्रदर्शन किया.

बेसबाल बालक वर्ग तथा बालिका की दोनो टीम ने रजत पदक जीते.प्रतियोगिता मे कोच मृत्युंजय शर्मा, अख्तर खान, दिनेश वर्गिस व राजा जोशी रहे. प्रतियोगिता मे बेमेतरा जिले के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जेवरा स्कूल के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

बेसबाल 14 वर्ष मे नैतिक, कार्तिक, दीपक, सुमन, दिव्या साहु. 17 वर्ष बेसबॉल मे अमित ध्रुव, राम यादव, खूब चंद पाटिल, चैताली साहु, रागनी मानिकपुरी, खिलेश्वरी. सॉफ्ट बॉल 14 वर्ष मे रोशन पाटिल, रोहन,पाटिल, शेखर साहू, करीना, मोनिका, फुलेश्वरी, भूमिका मानिकपुरी शामिल रहे.

इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी जीआर चतुर्वेदी, सहायक संचालक एसपी कोशले, जेवरा स्कूल प्राचार्य मंगेश कुमार कुलकर्णी, महेन्द्र पाटिल सरपंच एवं शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष, समिति सदस्य उदय भास्कर सिंह, प्रबल सिंग ठाकुर, प्रधान पाठक विनोद कुमार चौहान,ब्याख्याता सोमेश्वर देवांगन, नीता साहू, पुष्कर भोंसले, संतोष साहू, रश्मि अग्रवाल, दीपशिखा माने, शाहिना सिन्हा, योगेश्वर देवांगन, पदमजा सिंह, मंजूषा सिंह, रौशनी गुप्ता, प्रमोद जानी, सुजाता पटेल, चिकेंद्र साहू, कविता शर्मा, सहायक कोच प्रिन्स सिंह, कमल यादव आदि ने बधाई दिए.

Please follow and like us:

khelnewz

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *