chess

जिला शतरंज चैंपियनशिप में 55 खिलाड़ी हो रहे है शामिल

जिला शतरंज संघ द्वारा मनसा कॉलेज ऑफ एजुकेशन के सहयोग से दो दिवसीय जिला स्तरीय अंडर-7 एवं अंडर-11 शतरंज चैंपियनशिप का आज शुभारंभ हुआ। ​​कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि कैलाश जैन बरमेचा और अध्यक्ष डॉ. अनुराग बख्शी (डेंटल स्पेशलिस्ट) ने मां सरस्वती के तैलचित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया।

विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला शतरंज संघ के सचिव तुलसी सोनी एवं इंटरनेशनल आर्बिटर रॉकी देवांगन उपस्थित रहे।​अतिथियो द्वारा शतरंज की चाल चलकर स्पर्धा का उद्घाटन किया। ​जिला शतरंज संघ के अध्यक्ष ईश्वर सिंह राजपूत ने जानकारी देते हुए बताया कि कुल 55 खिलाड़ी स्पर्धा में शामिल है.

​आयोजन को सफल बनाने में सचिव तुलसी सोनी ईश्वर सिंह राजपूत, उपाध्यक्ष दिनेश जैन, अनिल शर्मा, मोरध्वज चंद्राकर, दिव्यांशु उपाध्याय, टिकेश्वर साहू, छाया नोर्गे, संगीता, जिज्ञासा, मोनिका और अंजली टोप्पो सहित संघ के अनेक पदाधिकारी सक्रिय रहे।​निर्णायक मंडल में इंटरनेशनल आर्बिटर रॉकी देवांगन (चीफ आर्बिटर), फीडे आर्बिटर अनिल शर्मा और सीनियर नेशनल आर्बिटर दिव्यांशु उपाध्याय शामिल हैं।

Please follow and like us:

khelnewz

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *