नेशनल इंग्लिश मीडियम स्कूल के विद्यार्थियों ने 16 से 22 अप्रैल तक दिल्ली में आयोजित 69वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के बालक एवं बालिका वर्ग में अंडर-14 एवं 17 बेसबॉल टीमों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए चारों वर्गों ने रजत पदक जीते।
सभी टीमों ने अपने-अपने पूल टॉप करते हुए क्वार्टर फाइनल और सेमी फाइनल तक का सफर तय किया और कड़े मुकाबलों में शानदार खेल का प्रदर्शन किया। फाइनल मुकाबले में दिल्ली के खिलाफ हुए मैच में रजत पदक प्राप्त हुए।
इस प्रतियोगिता में नेशनल स्कूल, बिलासपुर के विद्यार्थियों ने भी उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए 14 वर्ग बालक में दीपक कुमार, हर्ष देवांगन, प्रियांशु राज एवं बालिका वर्ग में शालू नेताम तथा 17 वर्ग में बालक में आयुष कुमार सेन ने रजत पदक जीते.
खिलाड़ियों के इस उपलब्धि पर विद्यालय के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह चावला, प्राचार्या श्रीमती रश्मि सिरिया, उप प्राचार्या श्रीमती स्वप्निता साहू एवं प्रधान पाठिका श्रीमती गीतिका सैमुअल आदि सभी ने बधाई दिए.
