छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ द्वारा मेंस सीनियर प्लेट ग्रुप टी- 20 इंटर डिस्ट्रिक्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें बिलासपुर ब्लू ने अपना पहला मैच भिलाई के सेक्टर 10 मैदान में कवर्धा के साथ खेला।बिलासपुर ब्लू ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और कवर्धा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 17 ओवर में 90 रन बनाकर पूरी टीम आउट हो गई।
कवर्धा की ओर से कपिल ठाकरे ने 40 रन और सौगात लहरें ने 13 रन बनाए। बिलासपुर ब्लू की ओर से धनंजय नायक और मोहित रावत ने शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन-तीन विकेट प्राप्त किया वहीँ वासुदेव बरेठ ने भी दो विकेट झटके। ब्लू ने 91 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 10.01 ओवर में एक विकेट होकर लक्ष्य को हासिल कर लिया। बिलासपुर ब्लू की ओर से बल्लेबाजी करते हुए अभिजीत टाह ने अंत तक नाबाद रहते हुए 35 गेंद में 57 बनाए और नयन राजकुमार चवन ने 25 रनों का योगदान दिया।
कवर्धा की ओर से गेंदबाजी करते हुए ओम कोसले ने एक विकेट प्राप्त किया।इस तरह बिलासपुर ब्लू ने अपना पहला मैच 9 विकेट से जीतकर चार अंक प्राप्त करने में सफल हुई। बिलासपुर ब्लू अपना दूसरा मैच 24 अप्रैल को सेक्टर 10 मैदान में बस्तर के मध्य खेलने उतरेगी. मैच के निर्णायक अनिल कुमार सिंह और जिगर बावरिया थे स्कोरर महेंद्र साहू ऑब्जर्वर दलजीत सिंह सिडाना थे।
बिलासपुर के राजा रघुराज सिंह स्टेडियम में राजनांदगांव बनाम नारायणपुर के मध्य मैच खेला गया
राजनांदगांव के कप्तान दीपक यादव ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और निर्धारित 20 ओवर में चार विकेट खोकर 184 रन बनाएं। जिसमें विकल्प तिवारी ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 53 गेंद में 82 रन बनाएं, बी बालाजी राव ने 38 रन और कप्तान दीपक यादव ने नाबाद 36 रन का योगदान दिया।
नारायणपुर की ओर से गेंदबाजी करते हुए हेमंत बघेल ने दो विकेट हर्ष सरकार और चेतन श्रीवास ने एक-एक विकेट प्राप्त किया। इसके पश्चात नारायणपुर ने 185 रनों की लक्ष्य का पीछा करते हुए 19.01 ओवर में 111 रन बनाकर पूरी टीम आउट हो गई। जिसमें चेतन श्रीवास ने सबसे अधिक 59 रन यश कुमार वर्धा ने 26 रनों का योगदान दिया ।
राजनांदगांव की ओर से गेंदबाजी करते हुए अर्श वीर सिंह भाटिया, नितेश कुमार साहू, दीपक यादव और रोहन टैंक ने दो-दो विकेट प्राप्त किया. इस तरह राजनांदगांव ने यह मैच बड़ी ही आसानी से 73 रनों से जीत दर्ज किया और चार अंक प्राप्त करने में सफल हुई।
आज के मैच के निर्णायक दी बालाजी कुमार और ऋषभ सोनी थे मैच सिलेक्टर अभ्युदय कांत सिंह, ऑब्जर्वर टी साई कुमार और स्कोरर महेश दत्त मिश्रा थे। यह सभी जानकारी क्रिकेट संघ बिलासपुर के सचिव देवेंद्र सिंह द्वारा दिया गया।
