प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी जिला क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा क्रिकेट समर कैंप का आयोजन किया जा रहा है। यह कैंप आगामी 25 अप्रैल से शुरू होकर 30 जून तक चलेगा. जो रोजाना सुबह 6:00 बजे से पेंड्री स्थित मिनी स्टेडियम में किया जाएगा। इस कैंप में जांजगीर-चांपा सहित अन्य जिलों के खिलाड़ी भी शामिल होकर अपनी खेल प्रतिभा को निखार सकते हैं।
कैंप में प्रवेश के लिए खिलाड़ियों को जिला क्रिकेट एसोसिएशन में अपना पंजीयन कराना अनिवार्य होगा, जिसके लिए पंजीयन फॉर्म सीधे खेल मैदान, एसोसिएशन के कार्यालय अथवा सोनू स्पोर्ट्स जांजगीर से प्राप्त किए जा सकते हैं।
लेवल वन कोच देंगे ट्रेनिंग
इस वर्ष समर कैंप की सबसे खास बात यह है कि स्थानीय कोचों के साथ-साथ छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के लेवल-1 कोच, पूर्व रणजी ट्रॉफी प्लेयर और वर्तमान में रणजी खेल रहे खिलाड़ियों को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है। ये अनुभवी खिलाड़ी कैंप में शामिल होने वाले युवाओं को खेल की बारीकियां सिखाएंगे और अपने अनुभव साझा करेंगे।
कैंप में भाग लेने वाले खिलाड़ियों के लिए एक सुनहरा अवसर भी जोड़ा गया है, जिसके तहत जिला क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा यह व्यवस्था की गई है के कैम्प में भाग लेने वाले खिलाड़ी निशुल्क रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित होने वाले सीसीपीएल (CCPL) मैचों का स्टेडियम में बैठकर आनंद ले सकेंगे। लाने व ले जाने एवं भोजन की व्यवस्था जिला एसोशिएशन द्वारा की जाएगी. यह समर कैंप पूर्णतः निशुल्क रहेगा. यह जानकारी पद्मेश शर्मा सचिव जिला क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा दिया गया.
