जिला शतरंज़ संघ के तत्वधान में एक दिवसीय मिनी 7 वर्ष एवं 9 वर्ष शतरंज़ बालक बालिका चैंपियनशिप का आयोजन आज विकासखण्ड खेल केंद्र लोरमी में किया गया। प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि व्याख्याता दिलीप कुमार साहू रहे.
इस अवसर पर आयोजन प्रमुख सुबोध कुमार सिंह अध्यक्ष जिला शतरंज़ संघ, प्रतियोगिता डायरेक्टर देवराज वंदे मुख्य रूप से उपस्थित थे। स्पर्धा कुल 5 चक्रों में आयोजित हुईं. प्रतियोगिता के मुख्य निर्णायक राजेश पाटले, निर्णायक अमन कुमार मिरी, ऑफिसियल अनुराग बंजारे थे ।

7 वर्ष बालिका वर्ग में प्रथम स्थान अदिति कश्य, बालक वर्ग में प्रथम जे. अचिन्तया राव – 2.5 अंक, 9 वर्ष बालिका वर्ग में प्रथम स्थान आराध्या जायसवाल 4 अंक, द्वितीय स्थान आएशा फातिमा 1 अंक, 9 वर्ष बालक वर्ग में प्रथम स्थान रुद्राक्ष शर्मा 5 अंक, द्वितीय स्थान ऋषभ आयाम 2.5 अंक पर रहे।
प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी व प्रमाण पत्र दिया गया. स्पर्धा से रैंकिंग प्राप्त खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देकर राज्य व राष्ट्रीय प्रतियोगिता हेतु तैयार किया जाएगा ।चयनित खिलाड़ी 2 व 3 मई को रायपुर में आयोजित आयु 7 वर्ष राज्य शतरंज़ चैंपियनशिप में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे ।
