69वी राष्ट्रीय शालेय बेसबॉल क्रीड़ा प्रतियोगिता जो कि दिल्ली में 16 से 22 अप्रैल तक आयोजित है जिसमें छत्तीसगढ़ के बेसबॉल 14 एवं 17 वर्ष के बालक बालिका की टीम भाग ले रही है। छत्तीसगढ़ टीम के प्रमुख प्रबंधक अख्तर खान ने बताया कि 17 वर्ष बालिका का पहला मैच जम्मू कश्मीर से हुआ जिसमें टीम ने 12-02 से जीत हासिल किया.
साक्षी ध्रुव, कामिनी और रागिनी ने अपनी टीम के लिए रन बनाएं वहीं 14 वर्ष बालिका टीम ने भी ज़बरदस्त शुरूआत करते हुए मणिपुर को 11-00 से हराकर अपना मैच जीते. जिसमें सोनाली, नगीना, दिव्या, रानी ने टीम के लिए रन बनाया।

17 वर्ष बालक टीम का पहला मैच जम्मू कश्मीर से ह जिसमे प्रदेश की टीम 10-00 से मुकबला जीता. योगेश, सागर, प्रमोद, रिंकू ने टीम के लिए रन बनाया और दूसरे मैच में सीबीएसई टीम से भी 10-00 से जीत कर अगले चक्र में प्रवेश किया। टीम के कोच मैनेजर अख्तर खान, दिनेश वर्गीस, संदीप गाहिरे नेहा यादव, अंजली खलखो है.
खिलाड़ियों को प्रदेश बेसबॉल संघ की अध्यक्ष डॉ पलक जायसवाल, महासचिव सुश्री मिताली घोष, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ कैरोलीन सत्तुर, मृत्युंजय शर्मा, जिला क्रीड़ा अधिकारी कमलेश यादव, आकाश कश्यप, लखन देवांगन, अंकुर रजक, शिशिर निषाद आदि ने बधाई दिए.
