Sport News

KHELNEWZ RAIPUR DESK बस्तर वॉलीबॉल संघ का निर्वाचन सर्वसम्मति से हुआ सम्पन्न

जगदलपुर स्थित होटल एम्बिशन में आज बस्तर जिला वॉलीबॉल एसोसिएशन की महत्वपूर्ण बैठक एवं निर्वाचन सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत मां दंतेश्वरी के चरणों में वंदन के साथ हुई।निर्वाचन में अध्यक्ष पद पर गोविंद ईनाणी, सचिव पद पर महेंद्र सिंह, कोषाध्यक्ष इंदरर्जीत सेठिया, उपाध्यक्ष के रूप में चंद्रकांत भंडारी एवं श्री निलेश्वर, सहसचिव के रूप में अब्दुल समीर तथा प्रचार-प्रसार हेतु विनय राजू का चयन सर्वसम्मति से किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ स्टेट वॉलीबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष माननीय महेश गगड़ा उपस्थित रहे। ऑब्जर्वर के रूप में राज्य संघ के उपाध्यक्ष मोहम्मद अकरम खान, बस्तर चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष श्याम सोमानी, बैडमिंटन संघ के सचिव राजेश त्रिपाठी, पंजाब सनातन धर्म सभा से अमरीक सिंह, सपत झा एवं नवरतन जलोटा, नथमाल पनपालिया आदि उपस्थित रहे।

इस अवसर पर राष्ट्रीय स्तर के कोच नितिन पांडे, विनोद नायर, प्रभारी बस्तर जोन शेख महबूब की उपस्थिति रही। गीदम क्षेत्र की राज्य स्तरीय महिला खिलाड़ियों एवं जगदलपुर के एक पुरुष खिलाड़ी का सम्मान कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम के दौरान आगामी इंद्रावती वॉलीबॉल लीग की ट्रॉफी एवं जर्सी का अनावरण किया गया.

Please follow and like us:

khelnewz

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *