सुसीमा वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा आयोजित ऑल इंडिया फिडे रेटिंग शतरंज प्रतियोगिता 5 वें चक्र के बाद रोमांचक दौर में पहुंच गया है । 5 वें चक्र की समाप्ति के पश्चात् महिंद्राकर इंद्रजीत (महाराष्ट्र), कामद मिश्रा (मध्यप्रदेश), इंटरनेशनल मास्टर राहुल संगमा (रेलवे स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड), डब्लू सी एम राजन्य दत्ता (वेस्ट बंगाल), किशन कुमार (बिहार), कैंडिडेट मास्टर विनोद कुमार शर्मा (छत्तीसगढ़), यशद बमबेश्वर (छत्तीसगढ़) 5-5 अंकों के साथ संयुक्त रूप से बढ़त बनाये हुए हैं.
ऑल इंडिया चेस फेडरेशन के निर्देशन एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश शतरंज संघ के मार्गदर्शन में अंबिकापुर के पॉलिटेक्निक कॉलेज में खेली जा रही इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों से 302 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं, जिनमें 244 पुरुष एवं 57 महिला खिलाड़ी शामिल हैं। इस प्रतियोगिता में भारत के कई अंतर्राष्ट्रीय स्तर के प्रमुख खिलाड़ियों ने अपनी उपस्थिति देकर इसे रोमांचक बना दिया है। प्रतियोगिता में दो लाख रुपए पुरस्कार राशि के अलावा ट्राफी, मोमेंटो प्रदान किए जाएंगे ।

प्रतियोगिता में निर्धारित मानकों को पूरा करने वाले उत्कृष्ट खिलाड़ियों को विश्व शतरंज महासंघ द्वारा अंतर्राष्ट्रीय रेटिंग प्रदान की जाएगी। इस प्रतियोगिता के मुख्य निर्णायक अंतर्राष्ट्रीय निर्णायक अनीश अंसारी हैं। निर्णायकों की टीम में अंतर्राष्ट्रीय निर्णायक शुभम बसोने, हर्ष शर्मा, रॉकी देवांगन, फिडे निर्णायक दामोदर प्रसाद, अनिल शर्मा, सीनियर राष्ट्रीय निर्णायक प्रदीप कुमार मण्डल, सुरेश होता, विनोद कुमार, विक्रम सिंह और अंजुम शामिल हैं।
इस प्रतियोगिता को सफ़ल बनाने में आयोजन समिति के विश्वनाथ मनियन, सुजीत कुमार जायसवाल, एस के वैष्णव, विश्वास तिवारी, नवीन जायसवाल, कृतिका जायसवाल सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। प्रतियोगिता का अंतिम चक्र कल दोपहर दो बजे से खेला जाएगा इसके पश्चात समापन होगा।
