Sport News

KHELNEWZ RAIPUR DESK ऑल इंडिया पिक्लबॉल चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ ने झटके दो गोल्ड मेडल

ऑल इंडिया पिक्लबॉल एसोसिएशन के तत्वाधान में झारखण्ड पिक्लबॉल एसोसिएशन द्वारा रांची में आयोजित चौथी ईस्ट ज़ोन चैंपियनशिप 10 से 12 अप्रैल तक आयोजित है. स्पर्धा में बिहार, झारखण्ड, मध्य प्रदेश, सिक्किम, बंगाल एवं पुर्वोत्तर राज्यों के खिलाड़ियों के साथ छत्तीसगढ़ के खिलाड़ी भी शामिल हो रहे है.

अंडर-14 बालक एकल वर्ग

सेमीफाइनल में छत्तीसगढ़ के देवाशीष माझी ने झारखंड के अक्षज कुमार को 11-8 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। वहीं, दूसरे सेमीफाइनल में छत्तीसगढ़ के ही हृदान गोयनका ने झारखंड के राहुल खान को 11-7 से पराजित किया।फाइनल में हृदान गोयनका ने देवाशीष माझी को 11-7 से हराकर खिताब अपने नाम किया, इस तरह इस वर्ग का स्वर्ण एवं रजत पदक छत्तीसगढ़ के खाते में गया.

अंडर-16 बालक एकल वर्ग

सेमीफाइनल में छ्ग के हृदान गोयनका को बिहार के अनुराग कुमार के खिलाफ 8-11 से हार का सामना करना पड़ा। वहीं, राज्य के देवाशीष माझी ने झारखंड के राहुल खान को 11-7 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल मुकाबले में अनुराग कुमार (बिहार) ने देवाशीष माझी को 11-7 से हराया. छत्तीसगढ़ को रजत पदक प्राप्त हुआ.

अंडर-19 बालक एकल वर्ग

फाइनल में छत्तीसगढ़ के विशाल निषाद ने बिहार के पियूष कुमार को 11-4 से हराकर शानदार जीत दर्ज की।टीम छत्तीसगढ़ के कप्तान अजय टांडी है.

छत्तीसगढ़ स्टेट पिकलबॉल एसोसिएशन के सचिव रुपेंद्र सिंह चौहान ने सभी विजेता एवं प्रतिभागी खिलाड़ियों को बधाई दिए।

Please follow and like us:

khelnewz

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *