हेमचंद यादव विश्वविद्यालय की खो-खो पुरूष टीम 12 से 16 अप्रैल को छत्रपति साहू जी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर में आयोजित आल इंडिया प्रतियोगिता में भाग लेने रवाना हुए। खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए विश्वविद्यालय के कुलपति डाॅ. संजय तिवारी व कुलसचिव भूपेन्द्र कुलदीप ने उत्कृष्ट प्रदर्शन की उम्मीद जताई। टीम के खिलाड़ियों को किट प्रदान किया गया।
खेल संचालक डाॅ दिनेश नामदेव ने जानकारी देते हुए बताया कि खो-खो पुरूष टीम का प्रशिक्षण शिविर शासकीय दानवीर तुलाराम महाविद्यालय उतई में आयोजित कराया गया। टीम के मैनेजर शासकीय दानवीर तुलाराम महाविद्यालय उतई के क्रीड़ाधिकारी लोकेश्वर ठाकुर व एन.आई.एस कोच केशरी नंदन साहु होंगे.
टीम में शामिल खिलाड़ी
दुर्गेश कुमार साहू शासकीय महाविद्यालय, दुर्ग,लक्ष्यदीप बंजारे शासकीय महाविद्यालय, दुर्ग, अंकुश सिंह शासकीय महाविद्यालय, दुर्ग, सेजल कुमार शासकीय महाविद्यालय, दुर्ग, चमन कुमार शासकीय दानवीर तुलाराम महाविद्यालय उतई, विकास कुमार शासकीय महाविद्यालय दुर्ग, राजदीप साहू मनसा महाविद्यालय कोहका भिलाई, तरूण देवांगन शासकीय दानवीर तुलाराम महाविद्यालय उतई, ओमप्रकाश साहू शासकीय दानवीर तुलाराम महाविद्यालय उतई, राहुल कुमार साहू शासकीय महाविद्यालय दुर्ग, विमल टंडन शासकीय दानवीर तुलाराम महाविद्यालय उतई, वेदप्रकाश कल्याण पीजी महाविद्यालय भिलाई नगर, राकेश कुमार साहू शासकीय महाविद्यालय दुर्ग, थामलेश्वर शासकीय महाविद्यालय अंबागढ़ चोकी चोमेश कुमार शासकीय महाविद्याल, डोंगरगांव है।
