Tennis

KHELNEWZ RAIPUR DESK गोंडवाना कप ऑल इंडिया टेनिस टूर्नामेंट का राजधानी में हुआ समापन

समापन पर उप मुख्यमंत्री श्री साव रहे मुख्य अतिथि

गोंडवाना कप AITA CSTA ऑल इंडिया मेंस एवं विमेंस रैंकिंग टेनिस टूर्नामेंट का समापन आज राजधानी में संपन्न हुआ. समापन समारोह के मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने खिलाड़ियों कों पुरस्कार वितरित किये.

विशिष्ट अतिथि के रूप में अनिल धुपर सेकरेट्री जनरल आईटा, आशीष सराफ, डॉ हिमांशु द्विवेदी, अध्यक्ष छ्ग टेनिस गुरुचरण सिंह होरा सचिव, उपाध्यक्ष नरेश गुप्ता उपस्थित थे.

फाइनल मुकाबलों के परिणाम

महिला डबल्स

शताक्षी चौधरी / अनन्या जैन (उत्तर प्रदेश) ने स्निग्धा पाटिबंडला / इरम जैदी को 3-6, 6-3, 10-7 से हराकर खिताब जीता।

पुरुष डबल्स निरव शेट्टी / अनुप बंगार्गी (महाराष्ट्र) ने प्रसाद इंगाले / परितोष पवार को 6-2, 6-4 से पराजित किया।

महिला एकल आयुषी तनवार (राजस्थान) ने शताक्षी चौधरी (उत्तर प्रदेश) को 2-6, 6-2, 6-2 से हराकर खिताब अपने नाम किया।

पुरुष एकल नैशिक रेड्डी गनागामा (तेलंगाना) ने प्रसाद इंगाले (महाराष्ट्र) को 7-6 (7-4), 6-3 से हराकर विजेता बने।

Please follow and like us:

khelnewz

About Author