Cricket

KHELNEWZ BILASPUR DESK जिला क्रिकेट संघ की वूमेंस अंडर 23 और सीनियर ट्रॉयल 5 अप्रैल को

छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ द्वारा 7 अप्रैल को मेंस व वुमेन्स अंडर 23 और सीनियर का ट्रॉयल लिया जाएगा जिसके लिए क्रिकेट संघ बिलासपुर द्वारा बिलासपुर के लिए 5 अप्रैल रविवार को सुबह 9:00 बजे आधारशिला विद्या मंदिर स्कूल कोनी में ट्रॉयल आयोजित होंगे.

वूमेंस अंडर 23 का कट ऑफ डेट 1 सितंबर 2003 से 31 अगस्त 2007 तक रखा गया है। सभी महिला खिलाड़ियों को अपने सभी डॉक्यूमेंट जैसे अंतिम 6 वर्ष के मार्कशीट, पीवीसी आधार कार्ड, डिजिटल बर्थ सर्टिफिकेट और एक पासपोर्ट साइज फोटो लाना अनिवार्य है, साथ ही सभी खिलाड़ी कलर वेशभूषा में उपस्थित होंगे ।

ट्रॉयल के पश्चात सभी खिलाड़ियों का चयन छत्तीसगढ़ स्टेट ट्रायल के लिए चयनित किया जाएगा। यह सभी जानकारी क्रिकेट संघ बिलासपुर के सचिव देवेंद्र सिंह द्वारा दिया गया।

Please follow and like us:

khelnewz

About Author