
7 वी राष्ट्रीय जूनियर बॉक्सिंग चैंपियनशिप नागपुर में 5 से 11 अप्रेल तक आयोजित है. चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ राज्य टीम बालिका वर्ग में दीप्ति राजपूत 66 से 70 किलो ग्राम वजन वर्ग में चयनित हुई है । दीप्ति विकास खण्ड खेल केंद्र लोरमी में बॉक्सिंग खेल का प्रशिक्षण प्राप्त करती हैं.
दीप्ति की इस उपलब्धि पर छत्तीसगढ़ प्रदेश एम्योचोर बॉक्सिंग संघ के अध्यक्ष आर. राजेन्द्रन , सचिव चूड़ामणि ठाकुर, वरिष्ठ जिला खेल अधिकारी संजय पॉल, सहायक क्रीड़ा अधिकारी विजय वर्मा, जनपद अध्यक्ष वर्षा ठाकुर, नगर पालिका अध्यक्ष सुजीत वर्मा, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी मनीषा पाटले, जिला बॉक्सिंग संघ के अध्यक्ष रवि शर्मा, सचिव सुबोध कुमार सिंह, संरक्षक विजय अग्रवाल, नितेश अग्रवाल, सूर्यकान्त शर्मा ,प्रशिक्षक मुकेश सिंह राठौर, सदस्य युगल राजपूत, ओमप्रकाश वंदे, इतवारी कुर्रे आदि ने बधाई दिए.
