Cricket

KHELNEWZ RAIPUR DESK एलीट ग्रुप इंटर डिस्ट्रीक्ट मल्टी डे क्रिकेट टुर्नामेंट के फाइनल में रायपुर ब्लू ने कसा जीत का शिकंजा

छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित सीनीयर एलीट ग्रुप इंटर डिस्ट्रीक्ट मल्टी डे टुर्नामेंट का फाइनल मैच 29 मार्च से रायपुर विरुद्ध रायपुर ब्लू के मध्य खेला जा रहा है । मुकाबला बी एस पी मैदान भिलाई में खेला गया। रायपुर ब्लू ने टॉस जितकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया.

पहले बल्लेबाजी करते हुये अपनी पहली पारी में रायपुर ब्लू ने 95.3 ओवरों में 10 विकेट के नुकसान पर 383 रन बनाये। रायपुर ब्लू की ओर से सानिध्य हुरकत ने शानदार 140 रन बनाये। उनके अतिरिक्त प्रतिक यादव ने 62 रन तथा शाश्वत शारदा ने 39 रन बनाये। वहीं रायपुर की ओर से गगनदीप सिंह ने 4 विकेट तथा आयुष सिंह ठाकुर ने 3 विकेट प्राप्त किये।

रायपुर ने अपनी पहली पारी में 74 ओवरों में 10 विकेट के नुकसान पर 225 रन बनाये। रायपुर की ओर से किवनूर सिंह ने 52 रन, आयुष पांडे ने 49 रन तथा ऋषी शर्मा ने 35 रनों का योगदान दिया। वहीं रायपुर ब्लू की ओर से उत्कर्ष तिवारी ने 5 विकेट तथा मो. सुहैल ने 3 विकेट प्राप्त किये।

तिसरे दिन की समाप्ति तक रायपुर ब्लू ने अपनी दूसरी पारी में 52 ओवरों में 8 विकेट खोकर 176 रन बना लिये है। रायपुर ब्लू की ओर से प्रतिक यादव ने 95 रन बनाये। उनके अतिरिक्त सुमित रुइकर ने 31 रन तथा शाश्वत शारदा ने 24 रन बनाये। रायपुर की ओर से वरुण सिंह भुई ने 4 विकेट तथागौरव चर्तुवेदी ने 3 विकेट प्राप्त किये। तिसरे दिन की समाप्ति तक रायपुर ब्लू 334 रनों से आगे है।

Please follow and like us:

khelnewz

About Author