द्वितीय ओपन रैपिड शतरंज प्रतियोगिता 29 मार्च को आयोजित किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन छत्तीसगढ़ प्रदेश शतरंज संघ एवं जिला संघ के सहयोग से हुआ। स्पर्धा की शुरुआत जिला संघ के अध्यक्ष ईश्वर सिंह राजपूत ने करते हुए अपने वक्तव्य से खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
टूर्नामेंट में छत्तीसगढ़ के विभिन्न शहरों से 115 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया और विभिन्न वर्गों में शानदार प्रदर्शन किया। जिसमें ₹35,000 से अधिक की पुरस्कार राशि एवं ट्रॉफियां वितरित की गईं, साथ ही सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र एवं मेडल प्रदान किए गए।
प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शीर्ष तीन खिलाड़ी रहे- प्रथम वेदांत जायसवाल बिलासपुर , द्वितीय यश सिंह रायपुर, तृतीय ईशान सैनी दुर्ग से। विभिन्न आयु वर्ग में शानवी झा, मेधांश शोरी, तुषार यादव, भावेश महेश्वरी, माघी सिंह, सर्वेश लिल्हरे, चेतस मंडले, प्रांजल सिंह, परिधि लिल्हरे, गुणवंत साहू, युवराज साहू, भव्य टाटिया, चारवी मंडले, निशिता देवांगन, आलिया सी एम, सार्थक वर्मा ने प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता के संचालन में इंटरनेशनल आर्बिटर रॉकी देवांगन सहित मिथिलेश बंजारे, अनिल शर्मा, दिव्यांशु उपाध्याय और विक्रम सिंह राजपूत ने संचालन सुनिश्चित किया। पुरस्कार वितरण समारोह में विशेष रूप से छत्तीसगढ़ आर्बिटर कमीशन के चेयरमैन अलंकार भिवगडे एवं नेशनल एकेडमी स्कूल की प्रिंसिपल सीमा मेश्राम उपस्थिति रही।
