
अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में सांई सेंटर व हाॅकी इंडिया के द्वारा संचालित व छत्तीसगढ हाॅकी द्वारा आयोजित अस्मिता वेस्ट जोन हॉकी लीग के फायनल मुकाबले में मध्यप्रदेश ने महाराष्ट्र को 5-3 गोेल से पराजित कर स्वर्ण पदक के साथ विजेता बनी. तीसरे स्थान पर मेजबान छत्तीसगढ़ रही.
प्रतियोगिता का समापन व पुरूस्कार वितरण समारोह में श्रीमती वैशाली जैन सी.एस.पी. राजनांदगांव मुख्य अतिथि रही. श्रीमती नीता नायर खेल अधिकारी कमला कॉलेज, सुश्री आशा थॉमस कोषाध्यक्ष छत्तीसगढ़ हॉकी, श्रीमती शबनम अंसारी अंतर्राष्ट्रीय हैंडबॉल खिलाड़ी तथा दिव्या बास्केटबॉल कोच साई के विशेष आतिथ्य में संपन्न हुआ.

इस अवसर पर फिरोज अंसारी अध्यक्ष छत्तीसगढ हाॅकी, शिव नारायण धकेता सचिव जिला हॉकी संघ, मृणाल चौबे अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी, नीलमचंद जैन, भूषण साव, चंदन भारद्वाज, अशोक नागवंशी आदि विशेष रूप से उपस्थित थे ।
इस प्रतियोगिता में प्रथम चार स्थान तक आने वाली टीमों को नगद राशि देकर पुरस्कृत किया गया, जिसमे प्रथम पुरस्कार 180000 /- द्वितीय पुरस्कार 144000 तीसरा और चौथा पुरस्कार 90000 रुपये का चेक मैडल और ट्रॉफी उपस्थित अतिथियों द्वारा प्रदान की गई।


