Cricket

KHELNEWZ DHAMTARI DESK जिला अंडर-23 महिला एवं पुरूष टीम का ट्रायल 29 मार्च को

छत्तीसगढ स्टेट क्रिकेट संघ के निर्देशानुसार स्थानीय पी.जी.कॉलेज क्रिकेट स्टेडियम में 29 मार्च दिन रविवार को प्रातः 8.00 बजे से जिला अंडर-23 महिला एवं पुरूष टीम का चयन किया जाएगा । इस चयन प्रक्रिया में सिर्फ धमतरी जिले के अंडर-23 महिला एवं पुरूष डयूज बॉल क्रिकेट खिलाड़ी भाग ले सकते हैं ।

छत्तीसगढ स्टेट क्रिकेट संघ के दिशा-निर्देशानुसार निम्नानुसार दोनों वर्गों के खिलाडियों को निम्नलिखित मापदंड पूर्ण करना आवश्यक हैं –

1. दोनों वर्गों के खिलाडियोंलिये कट ऑफ डेट दिनांक 01.09.2003 से 31.08.2007 निर्धारित की गई है ।

2. चयन प्रक्रिया में भाग लेने वाले दोनों वर्गो के खिलाडियों को पंजीयन कराना आवश्यक है ।

3. दोनों वर्गों के खिलाडियों को पिछले 06 वर्षो की सत्यापित अंकसूची प्रस्तुत करना आवश्यक है ।

4. दोनों वर्गों के खिलाडियों को डिजीटल एवं मैनुअल जन्मप्रमाण प्रस्तुत करना आवश्यक है ।

5. दोनों वर्गों के खिलाडियों को नवीनतम फोटो के साथ पीवीसी आधारकार्ड प्रस्तुत करना आवश्यक है ।

6. दोनों वर्गों के खिलाडियों को मूल पेनकार्ड प्रस्तुत करना आवश्यक है ।

7. दोनों वर्गों के खिलाडियों को बैंक खाता पासबुक अथवा केंसिल चेक प्रस्तुत करना आवयश्क है ।

8. दोनों वर्गों के खिलाड़ियों को नवीनतम पासपोर्ट सार्हज फोटो प्रस्तुत करना आवश्यक है ।

उपरोक्त निर्देशों के साथ ही चयन प्रक्रिया में भाग लेने वाले खिलाड़ियो को सफेट ड्रेस में स्वयं की कीट के साथ उपस्थित होना हैं । चयनित खिलाड़ियों को राज्य टीम के चयन प्रक्रिया में भाग लेने हेतु जिला क्रिकेट संघ द्वारा व्यवस्था की जायेगी । चयन प्रक्रिया के दौरान स्वल्पाहार/भोजन की व्यवस्था जिला क्रिकेट संघ द्वारा की जायेगी।

Please follow and like us:

khelnewz

About Author