Hockey

KHELNEWZ RAJNANDGAON DESK अस्मिता वेस्ट जोन हॉकी स्पर्धा के अंतिम लीग मैच में छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश 1-1 गोल की बराबरी पर रही

अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में आयोजित अस्मिता वेस्ट जोन हॉकी प्रतियोगिता के तीसरे दिन का पहला मैच मेजबान छत्तीसगढ़ विरुद्ध मध्यप्रदेश के मध्य खेला गया. इस रोमांचक मुकाबले में दोनों ही टीम 1-1 गोल की बराबरी पर रही ।

छत्तीसगढ़ की ओर से सबसे पहले रिया खलको ने मैच के 41 वे मिनट में गोल कर टीम को बढ़त दिलाई, इस स्कोर का पीछा करते हुए मधप्रदेश ने मैच के 45 वे मिनट में नौसीन नाज के हाथों किए गए गोल की बदौलत बराबरी पर लाया, अंतिम मिनट तक स्कोर 1-1 की बराबरी पर था.राउंड रॉबिन पद्धति से खेले जा रहे मैच में मध्यप्रदेश ने पहला स्थान प्राप्त किया वहीं मेजबान छत्तीसगढ़ दूसरे स्थान पर रही।

दोनों ही टीमों ने 24 मार्च को होने वाले अस्मिता हॉकी लीग के फाइनल में जगह बना ली है। फाइनल मैच नाक आउट पद्धति से खेला जाएगा ।आज का दूसरा लीग मैच महाराष्ट्र विरुद्ध राजस्थान के मध्य खेला गया. महाराष्ट्र ने राजस्थान को 6-0 गोल से पराजित किया.

आज के मैच में प्रिया दुबे, अनामिका शर्मा, राजवीर कौर, कुलदीप कौर, खुशबू सिसोदिया, अमृता सेन, पिंकी नायक, ईशानी पटेल ने निर्णायक व तकनीकी अधिकारी की भूमिका निभाई वहीं वंदन रघुवंशी टेक्निकल डेलीगेट के रूप में उपस्थित थीं।

मैदान में छत्तीसगढ़ हॉकी के अध्यक्ष फ़िरोज़ अंसारी, वरिष्ठ हाकी खिलाड़ी विद्या विलाश श्रीवास्तव, जिला संघ के सचिव शिवनारायण धकेता, अंतर्राष्ट्रीय हाकी खिलाढ़ी मृणाल चौबे, श्नीलम चंद जैन, भूषण साव, साईं के प्रबंधक केसी त्रिपाठी, पंकज पांडे आदि उपस्थित थे।

Please follow and like us:

khelnewz

About Author