
क्रीड़ा भारती व कबड्डी संघ के तत्वाधान में संभाग स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन आर टी एस कॉलोनी के दुर्गा पंडाल मैदान में 21 से 22 मार्च तक किया गया.

प्रतियोगिता का उद्घाटन विधायक अमर अग्रवाल के द्वारा किया गया, महापौर श्रीमती पूजा विधानी विशिष्ट अतिथि व श्री संजय शर्मा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता किया.
प्रतियोगिता में महिला व पुरुष दोनो वर्गों की कुल 50 टीम ने भाग लिया. विजेता को 21000/- रू. व उपविजेता को 11000/- रू. का नगद पुरस्कार व ट्रॉफी इनाम स्वरुप प्रदान किया गया. स्पर्धा में प्रथम स्थान लहंगा भाटा 36 अंक व द्वितीय स्थान पर गोबरीपाठ रहा.

पुरस्कार वितरण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजनेश सिंह (आई पी एस) वरिष्ठ पुलिस अधिक्षक, कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. विनोद तिवारी, विशिष्ट अतिथि सुमित उपाध्याय प्रांत मंत्री क्रीड़ा भारती, नीता डूमरे प्रांत उपाध्यक्ष क्रीड़ा भारती, गोपेश्वर कहरा प्रांत उपाध्यक्ष क्रीड़ा भारती थे.
आयोजन समिति के डॉ.तारणीश गौतम, मनोज सिंह, पुलक देव, ऋषभ गौतम, श्रीनिवास राव, पार्थो चटर्जी, दीपक, निकुंज, धीरेंद्र, संदीप आदि का सफल आयोजन के लिए महत्वपूर्ण सहयोग रहा.
