chess

KHELNEWZ DURG DESK राष्ट्रीय महिला शतरंज टीम चैंपियनशिप में जिले की परिधि लिल्हारे ने वूमेन ग्रैंड मास्टर स्वाति घाटे को हराकर मचाई सनसनी

छत्तीसगढ़ प्रदेश शतरंज संघ के तत्वाधान तथा आल इंडिया चेस फेडरेशन के निर्देशन में रायपुर के अग्रसेन धाम में 16 से 22 मार्च तक आयोजित चीफ मिनिस्टर छत्तीसगढ़ ट्रॉफी राष्ट्रीय महिला शतरंज टीम चैंपियनशिप में पांचवें चक्र में छत्तीसगढ़ की बी टीम से खेल रही दुर्ग जिले की क्लास 8वीं कृष्णा पब्लिक स्कूल नेहरू नगर भिलाई में अध्ययनरत खिलाड़ी परिधि लिल्हारे ने बड़ा उलटफेर करते हुए भारतीय जीवन बीमा निगम की अनुभवी खिलाड़ी वुमेन ग्रैंड मास्टर स्वाति घाटे को हराकर सनसनी फैलाते हुए पूरे टूर्नामेंट का ध्यान अपनी ओर खींच लिया.

भारतीय जीवन बीमा निगम की खिलाड़ी स्वाति घाटे ने सिसिलियन डिफेंस से ओपनिंग की. परिधि ने काले मोहरों से खेलते हुए बेहतरीन काउंटरप्ले दिखाया। मिडिल गेम में परिधि ने स्थिति को संतुलित रखते हुए धीरे धीरे दवाब बनाया। एंडगेम में सटीक चालों से अनुभवी खिलाड़ी को मात दी।

जिला शतरंज संघ दुर्ग के अध्यक्ष ईश्वर सिंह राजपूत सचिव तुलसी सोनी, उपाध्यक्ष दिनेश जैन, ललित वर्मा, एस के भगत, मोरध्वज चंद्राकर, दिनेश नालोडे, सहसचिव संजय खंडेलवाल, हरीश सोनी,रॉकी देवांगन, जावहर सिंह, अजय साहू, जयंता दास, अंतर्राष्ट्रीय आर्बिटर अलंकार भिवगड़े, रॉकी देवांगन, सिनियर नेशनल आर्बिटर अनिल शर्मा, परिधि लिल्हारे के पिता लोकेश लिल्हारे ने परिधि को बधाई दिए.

Please follow and like us:

khelnewz

About Author