chess

KHELNEWZ RAIPUR DESK छत्तीसगढ़ की परिधि ने अनुभवी स्वाति घाटे को राष्ट्रीय चेस चैंपियनशिप में हराकर किया बड़ा उलटफेर

राजधानी के अग्रसेन धाम में 16 से 22 मार्च तक आयोजित आयोजित मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ ट्रॉफी व 23वीं राष्ट्रीय महिला टीम शतरंज चैंपियनशिप के पांचवें दिन कल खेले गए राउंड 5 में कई रोमांचक और उच्च स्तर के मुकाबले देखने को मिले।

दिन का सबसे बड़ा आकर्षण रहा छत्तीसगढ़ B की परिधि लिल्हारे द्वारा अनुभवी डब्ल्यूजीएम स्वाति घाटे (रेटिंग 2021) पर शानदार जीत, जिसने पूरे टूर्नामेंट का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।पेट्रोलियम स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड (PSPB) ने एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) पर 3-1 की मजबूत जीत दर्ज कर खिताब की दौड़ में अपनी स्थिति और मजबूत कर ली।

राउंड 5 में जहां एक ओर पेट्रोलियम स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड (PSPB) ने अपनी मजबूती साबित की, वहीं दूसरी ओर परिधि लिल्हारे की जीत ने यह दिखा दिया कि शतरंज में किसी भी दिन कोई भी खिलाड़ी इतिहास रच सकता है।

दिव्यांग खिलाड़ियों की प्रेरणादायक भागीदारी

इस वर्ष ओपन वर्ग में दिव्यांग (Physically Disabled) खिलाड़ियों की भागीदारी इस चैंपियनशिप को और भी खास बना रही है। चेस फेडरेशन ऑफ फिजिकली डिसेबल्ड की टीम भी इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में पहली बार हिस्सा ले रही है, जिसमें शामिल खिलाड़ी हैं:-

नभनील दास-

रामा राजशेखरा रेड्डी-

प्रतीक पी पाटिल-

एसीएम सुरेश अग्रवाल-

एएफएम प्रवीण कुमार

अन्य प्रमुख मुकाबले-

रेलवे स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड B (RSPB B) ने तेलंगाना A को 3-1 से हराया-

तमिलनाडु A ने तमिलनाडु B को 2½-1½ से हराया-

उत्तर प्रदेश A ने दिल्ली को 3-1 से हराया-

केरल A ने मध्य प्रदेश A को 2½-1½ से हराया-

पांडिचेरी ने वेस्ट बंगाल C को 3½-½ से हराया-

महाराष्ट्र A और बिहार B के बीच मुकाबला 2-2 से ड्रॉ रहा-

भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने उत्तराखंड A को 3½-½ से हराया

यह जानकारी प्रदेश शतरंज संघ के सह सचिव ईश्वर सिंह राजपूत एवं इंटरनेशनल आर्बिटर रॉकी देवांगन ने दिया है।

Please follow and like us:

khelnewz

About Author