
भारतीय बॉल बैडमिंटन के 5 देशों की टेस्ट सीरीज़ की शृंखला में इंडिया थाईलैंड बॉल बैडमिंटन टेस्ट सीरिज हेतु जिले से तनु चन्द्रवंशी और मीरा साहू का का चयन किया गया था इससे पहले यह टेस्ट सीरिज भारत, इंडोनेशिया एवं मलेशिया में आयोजित की जा चुकी है.
जिसमे कवर्धा से रिया तिवारी, रामू ठाकुर, क्षमानिधि जांगड़े, लता साहू एवं बंटी चंद्रवंशी का चयन हुआ था व सभी खिलाड़ियो ने गोल्ड मेडल प्राप्त किया था.भारत थाईलैंड बॉल बैडमिंटन टेस्ट थाईलैंड के पट्टाया एवं राजधानी बैंकॉक में आयोजित की गई थी. जिसमे पुरुष व महिला टीम को 3-0 से पराजित कर क्लीन स्वीप करते हुए शृंखला पर क़ब्ज़ा जमाया.
थाइलैंड में भारत का परचम लहराने के बाद कवर्धा आगमन पर परिवार एवं मैदान के सभी खिलाड़ियो द्वारा तनु और मीरा का भव्य स्वागत कर विजय जुलूस निकाला गया. साथ ही तनु और मीरा की इस उपलब्धि पर नगर पालिका अध्यक्ष चन्द्रप्रकाश चंद्रवंशी, पूर्व ज़िला वन मंडलाधिकारी चूड़ामणि सिंह, सहायक संचालक ज़िला शिक्षा अधिकारी महेन्द्र गुप्ता, रामकृष्ण पब्लिक स्कूल की प्रिंसिपल एम शारदा, प्रबंधक रामकृष्ण स्कूल आदित्य चंद्रवंशी, पूर्व ज़िला क्रीड़ा अधिकारी एच डी क़ुरैशी, पूर्व सहायक ज़िला क्रीड़ा अधिकारी महोबिया जी, दिनेश साहू, जितेन्द्र वैष्णव, सौरभ सिंह कोच एवं सचिव अविनाश चौहान, जय किशन चौहान, राजा जोशी ने शुभकामनाएं दिए।
