सेज यूनिवर्सिटी भोपाल के मेज़बानी में आयोजित अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय नेटबॉल के पुरुष वर्ग में हिस्सा लेते हुए शहीद नंदकुमार पटेल विवि ने सेमीफाइनल में जगह बनाने में कामयाब हुए है.देश भर के 108 विश्वविद्यालयों की कड़ी चुनौती के बीच नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय के खिलाड़ियों ने क्वार्टर फाइनल में बेंगलुरु यूनिवर्सिटी को हराते हुए अंतिम चार में जगह बनाई।
लीग मैच में राजस्थान की चित्तौड़ यूनिवर्सिटी को हराने के बाद, टीम ने दूसरे मैच में यूनिवर्सिटी ऑफ केरला को 39-37 के रोमांचक अंतर से पराजित किया। तीसरे मुकाबले में टीम ने गोंडवाना यूनिवर्सिटी (महाराष्ट्र) पर 24-09 की एकतरफा जीत दर्ज की, चौथे लीग मैच में विश्वेश्वरैया यूनिवर्सिटी (चेन्नई) को 38-32 से मात दी। क्वार्टर फाइनल मुकाबले में टीम ने शानदार तालमेल दिखाते हुए बेंगलुरु यूनिवर्सिटी (कर्नाटक) को 46-40 से शिकस्त दी।

टीम में कप्तान शैलेंद्र के साथ निहाल पांडे, प्रशांत चेहरा, रोशन लाठियां, देवेश दीवार, हिमांशु कहरा, नमनदीप टंडन, कार्तिक, ऐश्वर्या यादव, दीपक और अक्षय शामिल हैं।
टीम की इस सफलता के पीछे नेट बॉल स्पोर्ट्स एसोसिएशन छत्तीसगढ़ के महासचिव व कोच राजेश राठौर और टीम मैनेजर देवनारायण का कुशल मार्गदर्शन रहा है। विश्वविद्यालय के सभी पदाधिकारियों ने टीम की इस उपलब्धि पर शुभकामनाये प्रेसित किये.

