भारतीय टेबल टेनिस महासंघ के तत्वावधान में मध्य प्रदेश टेबल टेनिस संघ द्वारा इंदौर में 14 से 21 मार्च तक यूटीटी 87वीं सीनियर राष्ट्रीय एवं अंतर राज्यीय टेबल टेनिस स्पर्धा आयोजित की जा रही है. जिसके लिये रायपुर उत्तर के पूर्व विधायक एवं छत्तीसगढ़ टेबल टेबल संघ के अध्यक्ष कुलदीप जुनेजा द्वारा राज्य के सीनियर (पुरूष एवं महिला) टीम की घोषणा की गयी। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष शरद शुक्ला, पदाधिकारी विनय बैसवाड़े, प्रेमराज जाचक, पी.एन. मजूमदार, प्रवीण निरापुरे सहित सभी पदाधिकारियो ने टीम को शुभकामना दिए । प्रतियोगिता हेतु छत्तीसगढ़ टीम के स्पोर्ट्स किट के प्रायोजक स्टेग ग्लोबल (STAG GLOBAL) है। स्पर्धा में भाग लेने हेतु राज्य कि सीनियर (पुरुष एवं महिला) टीम कल 12 मार्च को रवाना हो रही है । टीम के कोच उमेश गोस्वामी (दुर्ग) एवं मेनेजर सुश्री काजल (दुर्ग) है। छत्तीसगढ़ से प्रतियोगिता में अंपायरिंग के लिए राष्ट्रीय अंपायर लाभांशु यदु (गरियाबंद) को चुना गया है ।
छत्तीसगढ़ टीम में सीनियर पुरुष
अर्जुन मल्होत्रा (रायपुर), विशाल डेकाटे (रायपुर), एम. रविराज – कप्तान (रायपुर), राजीव साहू (रायपुर), अरिंदम देबनाथ (रायपुर)
सीनियर महिला
सुष्मिता सोम – कप्तान (बिलासपुर), लावण्या पांडे (रायपुर), अक्षिता बीनू (बिलासपुर), अदिति खूंटिया (बिलासपुर), प्रज्ञा पाठक (दुर्ग),
यह जानकारी छत्तीसगढ़ टेबल टेनिस संघ के उपाध्यक्ष विनय बैसवाड़े ने दिया।
