Cricket

KHELNEWZ RAIPUR DESK कर्नल सी के नायुडु ट्रॉफी में छत्तीसगढ़ ने राजस्थान के विरुद्ध अपनी पकड़ को बनाया मजबूत, वरुण ने झटके 6 विकेट

बीसीसीआई द्वारा आयोजित कर्नल सी के नायुडु ट्रॉफी में छत्तीसगढ़ की टीम का क्वार्टर फाइनल मुकाबला शहीद वीर नारायण सिंह अंर्तराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थानटीम के विरुद्ध खेला गया।कल दूसरे दिन छत्तीसगढ़ ने पहले बल्लेबाजी करते हुये अपनी पहली पारी में 100.3 ओवरों में 10 विकेट खोकर 286 रन बनाये। राजस्थान की ओर से गणेश सुथार तथा चेतन शर्मा ने 3-3 विकेट तथा तथा मोहित चंग्रा ने 2 विकेट प्राप्त किये।

दूसरे दिन की समाप्ति तक राजस्थान ने अपनी पहली पारी में 71 ओवरों में 9 विकेट खोकर 167 रन बना लिये है। राजस्थान की ओर से सचिन यादव ने 75 रन तथा सुमित ने 28 रन बनाये। छत्तीसगढ़ की ओर से वरुण सिंह भुई ने शानदार गेंदबाजी करते हुये 6 विकेट प्राप्त किये। दूसरे दिन की समाप्ति तक राजस्थान 119 रनों से पीछे है।

Please follow and like us:

khelnewz

About Author