टर्मिनेटर क्रिकेट एकेडमी के उदीयमान क्रिकेटर कृतेश साहू का चयन भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित विज्जी ट्रॉफी क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए ईस्ट ज़ोन टीम में किया गया है।
कृतेश ने कटक मे आयोजित ईस्ट जोन इंटर यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता मे पंडित रविशंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी के कप्तान के रूप मे खेलते हुए पहले मैच मे गुरु घासीदास विश्व विद्यालय के खिलाफ 59 बॉल मे 124 रन की पारी खेली.दूसरे मैच मे रांची यूनिवर्सिटी के खिलाफ 51 बॉल मे 101 रन की पारी की बदौलत वी.जी ट्रॉफी टीम मे अपनी जगह बनाई.
कृतेश साहू वीजी ट्रॉफी के पहले कटक ओड़िशा मे 19 से 24 फरवरी तक कैम्प मे रहेंग. कैम्प के पश्चात् टीम गोवा के लिए रवाना होगी जहाँ 1 मार्च से वी.जी ट्रॉफी प्रतियोगिता शुरू होगी.कृतेश साहू पंडित रविशंकर विश्वविद्यालय टीम के दो बार कप्तान भी रह चुके है. टर्मिनेटर एकेडमी के एन.आई.एस क्रिकेट कोच डॉ शबाब कुरैशी ने कहा कि कृतेश सशक्त विकेट कीपर बल्लेबाज है. वे हर सत्र में अपने खेल को बेहतर बनाने के लिए अतिरिक्त प्रयास करते हैं।
