Basketball

KHELNEWZ DURG DESK हेमचंद विश्वविद्यालय की टीम आल इंडिया प्रतियोगिता के लिए हुए मुम्बई रवाना

युनिवर्सिटी आफ मुम्बई में 21 से 24़ जनवरी तक आयोजित आल इंडिया बास्केटबाॅल पुरूष प्रतियोगिता में भाग लेने हेमचंद यादव विश्वविद्यालय की टीम हुआ रवाना. यूनिवर्सिटी के कुलपति डाॅ. संजय तिवारी द्वारा टीम के सभी खिलाड़ियों को किट प्रदान कर अच्छे प्रदर्शन की कामना करते हुए शुभकामनाएं दिया गया।

खेल संचालक डाॅ. दिनेश नामदेव ने जानकारी देते हुए बताया कि बास्केटबाॅल पुरूष टीम का 07 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय राजनांदगांव में आयोजित कराया गया। ज्ञात हो कि बास्केटबाॅल पुरूष टीम कोलकाता विश्वविद्यालय में आयोजित पूर्वी क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालयीन प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सभी मैचों में जीत हासिल प्रतियोगिता में विजेता रही जिसके पश्चात् आल इंडिया प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व कर रहे है।

आल इंडिया बाॅस्केटबाॅल प्रतियोगिता में देश के अलग-अलग क्षेत्रों से कुल 16 टीमें भाग लेगी जिसमें से टाॅप 08 विजेता टीम खेलों इंडिया प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई करेगे। इस टीम के मैनेजर पी. हरिश सेंट थामस महाविद्यालय कैलाश नगर भिलाई व कोच आशिष कुमार पूर्व बाॅस्केबाॅल खिलाड़ी है। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव भूपेन्द्र कुलदीप, वित्त अधिकारी श्रीमती ममता अवस्थी उपस्थित रही।

टीम में शामिल महिला खिलाड़ी

शेख अरमान अली सेंट थॉमस कॉलेज रुआबांधा, अमित सिंह सेंट थॉमस कॉलेज रुआबांधा, निकोलस सेंट थॉमस कॉलेज रुआबांधा, प्रणय तिवारी सेंट थॉमस कॉलेज रुआबांधा, यश नागेंद्र राय सेंट थॉमस कॉलेज रुआबांधा , विशाल सिंह सेंट थॉमस कॉलेज रुआबांधा, शिवम दुबे श्री शंकराचार्य कॉलेज जुनवानी, आयुष्मान सिंह श्री शंकराचार्य कॉलेज जुनवानी, प्रशांतपति त्रिपाठी श्री शंकराचार्य कॉलेज जुनवानी, यश साहू सेठ रतनचंद सुराना कॉलेज दुर्ग, नमन नरवाल शासकीय दिग्विजय कॉलेज राजनांदगांव, तुषार श्री शंकराचार्य कॉलेज जुनवानी.

Please follow and like us:

khelnewz

About Author