
खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित, जिला स्तरीय महिला खेल कूद प्रतियोगिता स्वामी विवेकानंद स्टेडियम, कंतेली में आयोजित हुआ। सम्मिलित खेल में खो खो एवं फुटबाल शामिल था जिसमे 18 वर्ष खोखो में बेरला ने बेमेतरा टीम को हराकर प्रथम स्थान हासिल किया।फुटबाल में स्कुल के टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

जिसमें विजेता खिलाड़ियों में रूखमणि, वीणा, नंदनी, सरस्वती, अंजु, पायल, ममता है। पुरस्कार वितरण साजा विधायक ईश्वर साहू, एवं बेमेतरा विधायक दीपक साहू के द्वारा खो खो का प्रथम पुरस्कार प्रदान किया गया।स्वामी आत्मानंद स्कूल हसदा के प्राचार्य जे पी सिंह, दुष्यन्त कुमार परगनिहा, सरपंच चंद्रशेखर परगनिहा, बलि राम धीवर अध्यक्ष शाला विकास समिति, श्रीमती संध्या परगनिहा, लोकेश्वर राव व्यायाम शिक्षक ने बधाई दिए.
Please follow and like us:
