Sport News

KHELNEWZ RAIPUR DESK राष्ट्रीय फेडरेशन कप राष्ट्रीय थाई बॉक्सिंग चैंपियनशिप में हिस्सा लेने छत्तीसगढ़ की टीम रवाना

SGFI से मान्यता प्राप्त संस्था थाई बॉक्सिंग इण्डियन फेडरेशन (TIF) के तत्वावधान में तेलंगाना थाई बॉक्सिंग एसोसिएशन द्वारा 12वीं फेडरेशन कप राष्ट्रीय चैंपियनशिप एवं प्रो नाईट फाइट का आयोजन 06 से 08 फरवरी तक एल बी स्टेडियम, हैदराबाद में आयोजित किया जा रहा है।चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए छ ग का 06 बालिका खिलाड़ियों और 02 अधिकारियों सहित 08 सदस्यीय दल रवाना हुए. जिसमें रायपुर से 06, दंतेवाड़ा से 02 सदस्य शामिल हैं।

टीम राज्य थाई बॉक्सिंग संघ के अध्यक्ष अनीस मेमन के मार्गदर्शन में रायपुर से हैदराबाद के लिए रवाना हुए. जबकि दंतेवाड़ा के खिलाड़ी कोच टिकेश्वरी साहू के साथ हैदराबाद के लिए रवाना हुए।

रायपुर रेल्वे स्टेशन में थाई बॉक्सिंग संघ के जागेश्वर डडसेना, महेन्द्र साहू, घृतेश साहू सहित खिलाड़ियों के परिजनों ने शुभकामनाएं दिए.छ ग थाई बॉक्सिंग दल रायपुर से पल्लवी साहू, प्रियंका साहू, मानसी तांडी, दीपाली बघेल, पिंकी गुप्ता, लच्छी कवासी दंतेवाड़ा, अधिकारी में अनीस मेमन रायपुर, टिकेश्वरी साहू दंतेवाड़ा

Please follow and like us:

khelnewz

About Author