
भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा ने प्रदेश भाजपा युवा मोर्चा की नई कार्यकारिणी की घोषणा की है। इस नई टीम में अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अमन यादव को प्रदेश खेल एवं कला सह-प्रमुख की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। अपनी नियुक्ति पर अमन यादव ने प्रदेश भाजपा एवं भाजपा युवा मोर्चा के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे सौंपे गए दायित्व का पूर्ण सक्रियता के साथ निर्वहन करेंगे।
Please follow and like us:
