शिको काई कराते इंटरनेशनल इंडिया के बैनर तले छत्तीसगढ़ शिको काई कराते डू एसोसिएशन की बैठक इस्पात क्लब, सेक्टर-5, भिलाई में महत्वपूर्ण बैठक का आयोजीत किया गया। यह बैठक इंडिया चीफ शिहान भारत शर्मा के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ।

बैठक में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए प्रतिनिधियों, प्रशिक्षकों और कराते पदाधिकारियों ने भाग लिया। सर्वसम्मति से छत्तीसगढ़ कराते संघ एवं कार्यकारिणी का गठन निम्नानुसार किया गया:नवनिर्वाचित पदाधिकारी अध्यक्ष डी रमेश, उपाध्यक्ष जी. अमर एवं सुश्री हर्षा साहू, सचिव मुरली सिंह भारद्वाज, सह सचिव कमल पूजन एवं शशांक गुप्ता है. सभी सदस्यों ने नवगठित टीम को शुभकामनाएं दिए.


