chess

KHELNEWZ RAIGARH DESK जिला स्तरीय शतरंज स्पर्धा में शामिल हुए 169 खिलाड़ी, पुरस्कार वितरण में शामिल हुए सांसद

जी एच रायसोनी मेमोरियल जिला स्तरीय एक दिवसीय शतरंज प्रतियोगिता, रायसोनी एवं कल्पना प्रकाश फाऊंडेशन के तत्वावधान में आयोजित हुई। प्रतियोगिता शहर के हृदय स्थल स्थित अग्रोहा भवन में संपन्न हुआ. जिसमें पूरे जिले से 169खिलाड़ियों ने भाग लिया था। इस प्रतियोगिता में कुल 30000 के नगद पुरस्कार थे, जिसमें ओपन वर्ग से लेकर जूनियर वर्ग तक 32 विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार दिया गया।

प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य जिले में छिपी प्रतिभाओं को सामने लाना और उन्हें एक मंच प्रदान करना है।उदघाटन समारोह में मुख्य अतिथि जीवर्धन चौहान महापौर रायगढ़कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री गुरूपाल भल्ला जी भाजपा प्रदेश कार्यकारी समिति एवं सक्ति जिला प्रभारी द्वारा की गई एवं पवन शर्मा भाजपा जिला मंत्री विशिष्ट अतिथि तथा अतिथि अंकित गोरख रहे ।

इस प्रतियोगिता में ओपन वर्ग में प्रथम स्थान गगन साहू, दूसरा कीरत गुजराल, तीसरा आदित्य अग्रवाल चौथा ऋषित अग्रवाल, पांचवाशुभम सिंह छठवां इंदौर गोंड सातवां लोकेश बंसल, आठवां अतुल नारायण नौवां आशीष रंजन दसवां तीर्थराज वही कैटिगरी प्राइस में अंडर 7 प्रथम सार्थक अग्रवाल, दूसरा शिवांश अग्रवाल अंडर 9 में प्रथम स्वरा बोरखेडे दूसरा नक्ष नायक तीसरा निर्भय सिंह अंडर 11 में प्रथम अथर्व तिवारी, दूसरा शताक्षी गुप्ता तीसरा ओमप्रकाश शेट्टी,अंडर 13 में प्रथम प्रांजल बिस्वाल, दूसरा हर्षित गुप्ता, तीसरा साहिल पटेल अंडर 15 प्रथम गौरव बहरा दूसरा अथर्व अग्रवाल, तीसरा नैतिक चौबे बेस्ट फीमेल प्रथम जेशकेशरवानी दूसरा प्रीति मिश्रा तीसरा प्रिंसी मालाकार स्पेशल प्राइस में यंगेस्ट शशांकपटेल बेस्ट वेटरन बसंत दुबे रहे।

समापन समारोह में मुख्य अतिथि राधेश्याम राठिया सांसद रायगढ़, कार्यक्रम की अध्यक्षता आलोक सिंह मीडिया प्रभारी मुख्यमंत्री छ ग, शासन विशिष्ट अतिथि गुरूपाल भल्ला एवं श्रीमती पूनम सोलंकी पार्षद तथा एमआईसी सदस्य रायगढ़ नगर निगम रहे। यह जानकारी जिला शतरंज संघ के सचिव कार्तिकेश्वर मैत्री द्वारा दी गई।प्रतियोगिता को सफल बनाने में संघ के उपाध्यक्ष रमेश पाढ़ी उप सचिव ईश्वर नेताम, कार्यकारी सदस्य मुश्ताक मोमिन अनिल प्रधान इंदिवर गोंड वरिष्ठ खिलाड़ियों विष्णु मिश्रा दिलीप नामदेव का विशेष सहयोग रहा।

प्रतियोगिता के मुख्य निर्णायक के रूप मैं बिलासपुर से ओमप्रकाश वंदे एवं देवेंद्र ने प्रतियोगिता का संचालन किया। विजेताखिलाड़ियों एवं प्रतिभागियों को जिला शतरंज संघ के अध्यक्ष अशोक पटेल एवं वरिष्ठ मार्गदर्शक शिव शंकर अग्रवाल राजेंद्र पांडे अबरार हुसैन प्रदीप चौबे मुकेश दुबे ने शुभकामनाएं दिए.

Please follow and like us:

khelnewz

About Author

K-KHELNEWS PVT LTD

CIN NO. U63910CT2024PTC016258

PAN NO. AALCK0103C

GST NO. 22AALCK0103C1ZF

Contact Details

Categories

Categories

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Khelnewz @2025. All Rights Reserved.

    Stay updated with the latest sports news, live scores, and match highlights from around the world.

    Categories

    Get Latest Updates and big deals

      Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

      Khelnewz @2025. All Rights Reserved.