Uncategorized

KHELNEWZ KOREA DESK संभाग स्तरीय रेपिड शतरंज प्रतियोगिता हुआ संपन्न कुल 51 हज़ार का नगद इनाम ,ट्रॉफी ,और मेडल वितरित

जी एच आर राय सोनी स्पोर्ट्स एन्ड कल्चरल फाउंडेशन एवं कल्पना प्रकाश वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा प्रायोजित एवं स्टेट चेस एसोसिएशन से मान्यता प्राप्त ज़िला शतरंज संघ के तत्वावधान में 24 अक्टूबर को एक दिवसीय सरगुजा संभाग स्तरीय रैपिड शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन बैकुण्ठपुर के मानस भवन में किया गया. उक्त स्पर्धा में 51 हज़ार के नगद इनाम के अलावा मेडल शील्ड और ट्रॉफी वितरित किया गया.

पुरस्कार वितरण व समापन समारोह में विधायक भैया लाल राजवाड़े के मुख्य आतिथ्य तथा नगरपालिका की अध्यक्ष श्रीमती नविता शिवहरे के अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ. इस अवसर पर छत्तीसगढ़ स्टेट चेस एसोसिएशन के जॉइंट सेक्रेटरी सरोज वैष्णव के साथ कोरिया ज़िला शतरंज संघ के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह, आईसेक्ट कालेज के प्रबंधक नरेश सोनी, शगुफ्ता खानम मंच पर उपस्थित रहे.

स्पर्धा में सरगुजा, बलरामपुर , कोरिया, मनेंद्रगढ़, सूरजपुर एवं जशपुर जिले के कुल 117 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया, जिसमे 19 खिलाड़ी अंतर्राष्ट्रीय फिडे रेटिंग होल्डर थे. अंतर्राष्ट्रीय स्विस लीग पद्धति से उक्त स्पर्धा 8 चक्रो में सम्पन्न हुई ।

ओपन वर्गप्रथम –

सिद्धार्थ अम्बष्ट (सरगुजा)

दूसरा – अजय कुमार गुप्ता (कोरिया)

तीसरा – परवेज अंसारी (कोरिया)

चौथा – हसनैन अली (कोरिया)

पांचवा- गौतम केशरी (सरगुजा)

छठवाँ – शिवहरी (कोरिया)

सातवां – अभिषेक राजवाड़े (सूरजपुर)

आठवाँ राशिद रशीद (कोरिया)

नौंवा – अनीश अंसारी(सरगुजा)

दसवाँ – उदित नारायण चक्रधारी (कोरिया)

अंडर 17 बालक वर्ग

प्रथम – ईजनांश गुप्ता (सरगुजा) दूसरा – यश कुमार गुप्ता (सरगुजा) तीसरा – रोहन गुप्ता (सरगुजा) चौथा – वरुण सोनी (सरगुजा)

अंडर 17 बालिका वर्गप्रथम – फरहीन खान (कोरिया) दूसरा – मेधांशी तिर्की (सरगुजा) तीसरा – सुरभि राय (सरगुजा)चौथा – स्नेहा गुप्ता (सरगुजा)

अंडर 13 बालक वर्गप्रथम – अंशुमन सहाय (सरगुजा)दूसरा – हिमानिश तिर्की (सरगुजा)तीसरा – हर्षित गुप्ता (कोरिया) चौथा – विशेष जे एस राजवाड़े (सूरजपुर)

अंडर 13 बालिका वर्गप्रथम – नव्या सिंह (बलरामपुर) दूसरा – अनन्या रॉय (सूरजपुर) तीसरा – वेदिका शर्मा (कोरिया) चौथा – आयशा बानों (एम सी बी )

अंडर 9 बालक वर्गप्रथम – अक्षत राज डांगरे (सरगुजा)दूसरा – अक्षत पाठक (कोरिया)तीसरा – आरव पाण्डेय (सरगुजा)

अंडर 9 बालिका वर्गप्रथम – अंशा फातिमा (कोरिया)

अंडर 7 बालक वर्गप्रथम – अहान गुप्ता(कोरिया) दूसरा – वेदान्त चौरसिया (सूरजपुर)

बेस्ट वेटरनप्रथम – देवेंद्र कुमार (कोरिया) दूसरा – राजेश कुमार मिश्रा (एम. सी.बी)

बेस्ट महिलाप्रथम – कशिश सिन्हा(सरगुजा) दूसरा – सृष्टि राय (सरगुजा)

टूर्नामेंट को सफल करने में चीफ ऑर्बिटर शेष रतन जायसवाल के साथ अंजुम , रविशंकर, योगेंद्र गुप्ता, बी मनियन, सुनीता राजवाड़े जिला संघ के टूर्नामेंट डायरेक्टर अब्दुल शमीम, शगुफ्ता खानम, आशीष गुप्ता, संवर्त कुमार, आनंद कुमार तिवारी ,असगर इमाम , परवेज अंसारी, योगेश गुप्ता का सक्रिय भूमिका रहा.

Please follow and like us:

khelnewz

About Author

K-KHELNEWS PVT LTD

CIN NO. U63910CT2024PTC016258

PAN NO. AALCK0103C

GST NO. 22AALCK0103C1ZF

Contact Details

Categories

Categories

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Khelnewz @2025. All Rights Reserved.

    Stay updated with the latest sports news, live scores, and match highlights from around the world.

    Categories

    Get Latest Updates and big deals

      Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

      Khelnewz @2025. All Rights Reserved.