
जिला एथलेटिक्स संघ के तत्वावधान में अंडर-14 एवं अंडर-16 आयु वर्ग के बालक-बालिका खिलाड़ियों के लिए जिला स्तरीय एथलेटिक्स चयन प्रतियोगिता का आयोजन 13 अक्टूबर को मिनी स्टेडियम, पामगढ़ में प्रातः 8:00 बजे से किया जाएगा।इस प्रतियोगिता का उद्देश्य जिले के प्रतिभाशाली युवा खिलाड़ियों को अपनी खेल प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करना तथा आगामी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का चयन करना है।
अंडर-14 आयु वर्ग की स्पर्धाएं –
ट्रायथलॉन A: 60 मीटर दौड़, लंबी कूद एवं ऊंची कूद।
ट्रायथलॉन B: 60 मीटर दौड़, लंबी कूद एवं बैक थ्रो।
ट्रायथलॉन C: 60 मीटर दौड़, लंबी कूद एवं 600 मीटर दौड़।
अंडर-16 आयु वर्ग की स्पर्धाएं
60 मीटर दौड़- 600 मीटर दौड़
80 मीटर बाधा दौड़
लंबी कूद
ऊंची कूद
गोला फेंक
भाला फेंक
पेंटाथलॉन (पांच स्पर्धाओं का संयुक्त मुकाबला)
इस चयन प्रतियोगिता से चयनित खिलाड़ी NIDJAM-26 (20वीं राष्ट्रीय अंतर-जिला जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता) में जांजगीर-चांपा जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। यह राष्ट्रीय प्रतियोगिता नवंबर में हैदराबाद, तेलंगाना में आयोजित होगी।
जिला एथलेटिक्स संघ ने जिले के सभी पात्र अंडर-14 एवं अंडर-16 आयु वर्ग के बालक-बालिका खिलाड़ियों से अधिक से अधिक संख्या में प्रतियोगिता में भाग लेने की अपील की है, ताकि जिले की खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी क्षमता प्रदर्शित करने का अवसर मिल सके।
अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें: 83199 20073, 97551 41738, 98267 36752. यह जानकारी हितेश यादव, सचिव, जांजगीर चाम्पा जिला एथलेटिक्स संघ द्वारा दिया गया.

