
जिला नेटबॉल स्पोर्ट्स एसोसिएशन के तत्वावधान में क्षेत्रीय स्तरीय टूर्नामेंट (सीनियर ट्रेडिशनल एवं मिक्स्ड) हेतु बलौदा बाजार तथा बेमेतरा जिले के चयन ट्रायल कल संपन्न हुए.
इस अवसर पर जिला नेटबॉल स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष मृत्युंजय शर्मा ने बताया कि बेमेतरा, साजा,एवं बेरला के 70 से भी ज्यादा खिलाड़ियों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया. जिनमें खेल कौशल, दक्षता के आधार पर सब जूनियर और जूनियर वर्ग के बालक बालिकाओं का चयन किया गया जो धमतरी एवं महासमुंद में आयोजित राज्य स्तरीय नेटबॉल प्रतियोगिता में बेमेतरा जिला का प्रतिनिधित्व करेंगे.
कार्यक्रम में एसोसिएशन के पदाधिकारियों कमलनारायण साहू, विष्णु धीवर, अजय वर्मा, नोकेश्वर वर्मा,जे आर रजक, दीपांकर मिर्ज़ा, आरुषि शर्मा, कमल यादव ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
Please follow and like us:

