
गोवा में आयोजित वेस्ट ज़ोन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में राजधानी के एथलेटिक्स अकादमी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 2 स्वर्ण, 9 रजत और 4 कांस्य सहित कुल 15 पदक हासिल किए। बोर्डिंग एवं डे-बोर्डिंग खिलाड़ियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
स्वर्ण पदक
मुकुंद वर्मा — लॉन्ग जंप — स्वर्ण
अभिषेक कुमार — 4×400 मीटर रिले — स्वर्ण
रजत पदक
योगेंद्र सिंह — 110 मीटर हर्डल्स U-18 — रजत
पूनम राज — जेवलिन थ्रो — रजत
मोनिश साहू — मेडले रिले — रजत
अभिषेक कुमार — 400 मीटर — रजत
सिद्धार्थ नागेश — शॉट पुट — रजत
किरण ध्रुव — 100 मीटर U-18 — रजत
किरण ध्रुव — मेडले रिले — रजत
बिरेंद्र ध्रुवा — रिले — रजत
किरण पटेल — 400×100 मीटर रिले — रजत
कांस्य पदक
कृष्णपाल सिंह — रिले U-18 — कांस्य
अनंत कुमार साव — शॉट पुट — कांस्य
संदीप सिंह पोर्ते — हेप्टाथलॉन U-18 — कांस्य
किरण ध्रुव — लॉन्ग जंप U-18 — कांस्य
स्पोर्ट्स डायरेक्टर आकांक्षा खलखो ने खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए सभी पदक विजेता खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों को बधाई दी।

