
27 वीं वेस्ट जोन एथलेटिक चैंपियनशिप का आयोजन गोवा के तत्वाधान में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित किया गया था. इसमें खेलो इंडिया के तहत बिलासपुर स्टेडियम में अभ्यास करने वाले खिलाड़ियों का बेहतरीन प्रदर्शन रहा.अकादमी में जसविंदर सिंह भाटिया (द्रोणाचार्य अवॉर्डी) प्रमुख प्रशिक्षक एवं स्नेह यादव सहायक प्रशिक्षक के रूप में प्रशिक्षण दे रहे हैं.
जिसमें खिलाड़ियों की उपलब्धि इस प्रकार है – अदिति वर्मा 800 मीटर में प्रथम स्थान एवं चार गुना 400 मीटर दौड़ में गोल्ड मेडल, हर्ष निषाद 1500 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान हासिल किया, दिनकर वर्मा प्रथम स्थान 5000 मी पैदल चाल में, तानिया केवट 800 मीटर में प्रथम स्थान एवं 400 मीटर दौड़ में द्वितीय स्थान, हर्ष साहू 800 मीटर में द्वितीय स्थान, श्याम जी दुबे 5000 मी पैदल चाल में द्वितीय स्थान, पायल मारकंडे 5000 मीटर रेस वॉक में तृतीय स्थान, दंतेश्वरी निषाद 600 मी दौड़ में तृतीय स्थान प्राप्त किया एवं शिवराज दुगा 4 + 400 मीटर रिले में द्वितीय स्थान प्राप्त किया.
स्पर्धा में शामिल खिलाड़ियों ने 5 गोल्ड, 4 सिल्वर और 2 ब्रोंज़ मेडल हासिल कर खेलो इंडिया अकैडमी का नाम रोशन किया. इस उपलब्धि पर खेल मंत्री व उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव, संचालक खेल एवं युवा कल्याण विभाग श्रीमती आकांक्षा शिक्षा खलखो , उपसंचालक खेल एवं युवा कल्याण विभाग बिलासपुर ए. एक्का एवं खेल एवं विभाग के वरिष्ठ क्रीड़ा अधिकारी सुशील अमलेश व एथलेटिक संघ के सभी पदाधिकारीयो ने शुभकामनाएं दिए.

