
जिला बैडमिंटन संघ द्वारा शंकराचार्य मेडिकल कॉलेज कैंपस में जिला स्तरीय अंडर 11 और 13 की प्रतियोगिता आयोजित कि गई। 03 दिवस तक चले इस स्पर्धा में अंडर 13 बॉयज़ में निशिल माधव और बालिकाओं में सेजल वर्मा ने दोहरा खिताब जीता।

निशिल माधव ने सभ्य कुमार ध्रुव को संघर्ष पूर्ण मैच में परास्त किया। वहीं युगल में निशिल ने आदित्य डेविड के साथ खेलते हुए सभ्य ध्रुव और युग परमार की जोड़ी को हराकर दोहरा खिताब जीता। लड़कियों का अंडर 13 आयु वर्ग का खिताब सेजल वर्मा ने अराध्या देवांगन को हराकर अपने नाम किया।

वहीं युगल में सेजल ने सानवी के साथ खेलते हुए अराध्या देवांगन और कुंजल चाकोले की जोड़ी को हराकर दोहरा खिताब जीता। अंडर 11 बालिका एकल का खिताब तनीषा परमार ने तिथी थौकर को हराकर अपने नाम किया।
इस दौरान मुख्य अतिथि हेरिटेज स्कूल के डायरेक्टर ब्रिज मोहन उपाध्याय एवं जिला बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष जय थामस, उपाध्यक्ष जयंत देवांगन, सचिव संगीता राजगोपालन, सह सचिव प्रीती अग्रवाल उपस्थित रहे.



