Archery

KHELNEWZ RAIPUR DESK स्टेट आर्चरी टूर्नामेंट में राजधानी के तीरंदाज़ी अकादमी के 6 खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्पर्धा के लिए किया क्वालीफाई

26वीं ओपन जूनियर स्टेट आर्चरी टूर्नामेंट में स्पोर्ट्स एकेडमी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 तीरंदाज गुजरात में होने वाली 46वीं जूनियर नेशनल प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए हैं। छत्तीसगढ़ के कुल 24 चयनित खिलाड़ियों में एकेडमी के 3 आवासीय, 2 गैर-आवासीय और 1 नियमित प्रशिक्षु शामिल हैं।

चयनित खिलाड़ियों का प्रदर्शन

अविनाश कावड़े (आवासीय): रिकर्व (बालक) स्कोर: 326

श्रेयांश वर्मा (प्रशिक्षु): रिकर्व (बालक) स्कोर: 320

अर्क मोहबिया (गैर-आवासीय): कंपाउंड (बालक) स्कोर: 335

खिलेश (आवासीय): कंपाउंड (बालक) स्कोर: 334

आर्या मोहबिया (गैर-आवासीय): कंपाउंड (बालिका) स्कोर: 334

देविका साहू (आवासीय): कंपाउंड (बालिका) स्कोर: 329

टीम की कोच दुर्गेश नंदिनी एवं श्रद्धा सोनवानी.

Please follow and like us:

khelnewz

About Author