Cricket

KHELNEWZ DHAMTARI DESK जिले के तेज गेंदबाज नवदीप सी. के. नायडू ट्रॉफी के लिए छत्तीसगढ़ टीम में हुए चयनित

जिला क्रिकेट संघ के युवा तेज गेंदबाज नवदीप सामले का चयन भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड द्वारा आयोजित कर्नल सी. के. नायडू ट्रॉफी में भाग लेने वाली छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ की अंडर-23 टीम में हुआ है।

नवदीप सामले लगातार स्थानीय एवं राज्य स्तरीय स्पर्धाओं में अपनी गति, सटीकता और अनुशासित गेंदबाजी से चयनकर्ताओं को प्रभावित करते रहे हैं। उनके इस शानदार प्रदर्शन को देखते हुए छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ ने उन्हें राज्य की अंडर-23 टीम में तेज गेंदबाज के रूप में शामिल किया है।

नवदीप की इस उपलब्धि पर जिला क्रिकेट संघ के पदाधिकारियों में अध्यक्ष शरद रणसिंह, उपाध्यक्ष अखिलेश खंडेलवाल, सचिव अजय बाबर, सहसचिव सकुश गुप्ता, कोषाध्यक्ष राकेश दीवान, कोच सजल चंद्राकर सहित समस्त सदस्यों और जिले के खेल प्रेमियों ने उन्हें आगामी टूर्नामेंट के लिए शुभकामनाएं दिए.

Please follow and like us:

khelnewz

About Author