athletics

KHELNEWZ SURAJPUR DESK जिले में निद्जाम चयन ट्रायल 11 अक्टूबर को होगा आयोजित

जिला एथलेटिक्स संघ द्वारा आगामी 11 अक्टूबर रविवार को कॉलेज ग्राउंड, सूरजपुर में जिला स्तरीय NIDJAM चयन ट्रायल में 14 वर्ष एवं 16 वर्ष आयु वर्ग के बालक एवं बालिका खिलाड़ी भाग ले सकेंगे। प्रतियोगिता में ट्रायथलन-A, ट्रायथलन-B, ट्रायथलन-C, 60/80 मीटर दौड़, 600 मीटर दौड़, भाला फेंक सहित अन्य एथलेटिक्स स्पर्धाओं का आयोजन किया जाएगा।

जिला स्तरीय चयन ट्रायल से 13 खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा, जबकि टीम के साथ 2 कोच/मैनेजर भी जाएंगे। चयनित 13 खिलाड़ी एवं 2 कोच/मैनेजर हैदराबाद में आयोजित नेशनल NIDJAM चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस चयन ट्रायल के माध्यम से जिले की युवा एथलेटिक्स प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी क्षमता प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा।

अग्निवीर के लिए 1600 मीटर दौड़

आयोजन का विशेष आकर्षण अग्निवीर 1600 मीटर दौड़ प्रतियोगिता होगी। इसमें 15 से 23 वर्ष आयु वर्ग के पुरुष अग्निवीर अभ्यर्थी/खिलाड़ी ही भाग ले सकेंगे।

पुरस्कार राशि—प्रथम स्थान — ₹4,100/-द्वितीय स्थान — ₹2,100/-तृतीय स्थान — ₹1,100/-चतुर्थ से दशम स्थान तक – पुरस्कार

ओपन पुरुष दौड़ प्रतियोगिता

इसके साथ ही ओपन आयु वर्ग की पुरुष दौड़ प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें ओपन आयु वर्ग के सभी पुरुष प्रतिभागी भाग ले सकेंगे।

पुरस्कार राशि प्रथम स्थान — ₹2,100/-द्वितीय स्थान — ₹1,500/-तृतीय स्थान — ₹1,100/-

इस आयोजन के संयोजक राहुल अग्रवाल (टिंकू जी), हेड, साधु राम विद्या मंदिर एवं एसएस स्पोर्ट्स, सूरजपुर, बाबी भैया (सुनील अग्रवाल जी) हैं।

अधिक जानकारी एवं पंजीयन हेतु संपर्क करें श्री नरेश कुमार कुशवाहाअध्यक्ष, जिला एथलेटिक्स संघ, सूरजपुर (छत्तीसगढ़)8225981488 श्री असलेश राजवाड़े कोषाध्यक्ष, जिला एथलेटिक्स संघ, सूरजपुर 7773088558

Please follow and like us:

khelnewz

About Author